02:43 PM (IST) Mar 06
पीएम मोदी के बारासात जाने के दौरान 12 किलोमीटर लंबी भीड़

पीएम मोदी के बारासात जाने के दौरान 12 किलोमीटर लंबा अनियोजित रोड शो हुआ। यह कोई राजनीतिक भीड़ नहीं थी, ये एक स्थानीय भीड़ थी, जो बीजेपी के लिए सही संकेत है।

 

 

01:10 PM (IST) Mar 06
संदेशखाली में महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ वह शर्म की बात- PM मोदी

बारासात में महिलाओं की रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "TMC के शासन में पश्चिम बंगाल पर महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ वह शर्म की बात है। TMC सरकार इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्हें एक जवाब मिला है।" बंगाल को हाई कोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट से भी झटका मिला है।

12:57 PM (IST) Mar 06
बारासात कार्यक्रम में PM मोदी ने संदेशखाली का मुद्दा उठाया

पश्चिम बंगाल केम ने संदेशखाली को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां की महिलाएं बंगाल के माफियाराज खत्म करने निकली है।

12:53 PM (IST) Mar 06
संदेशखाली पर बोले पीएम मोदी

संदेशखाली पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि TMC के नेता अत्याचार कर रहे हैं।इनके राज्य में महिलाओं पर काफी अत्याचार हो रहा है। इसके लिए TMC अपने नेताओं को बचाने में लगी हुई है।

12:50 PM (IST) Mar 06
9 जनवरी से बीजेपी ने की शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत

पीएम मोदी बंगाल के बारासात में कार्यक्रम के दौरान कहा, ''ये विशाल कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि बीजेपी किस तरह 'नारी शक्ति' को 'विकसित भारत' की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को बीजेपी ने देशभर में 'शक्ति वंदन' अभियान शुरू किया। इस दौरान लाखों लोगों से संवाद पूरे देश में स्वयं सहायता समूहों का काम किया गया और आज पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।"

12:46 PM (IST) Mar 06
बारासात में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में मोदी

बारासात में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि मोदी का परिवार नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि पूरा भारत ही मेरा परिवार है। इसके लिए मैं पूरी ईमानदारी से देश का विकास कर रहा हूं।

12:40 PM (IST) Mar 06
पीएम मोदी विपक्षी पर बरसे

पीएम मोदी बारासात में महिलाओं की रैली के दौरान विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब से उन्हें पता चला है कि मैं लगातार तीसरी बार सरकार में आने वाला हूं। उससे वो बौखला गए।

12:37 PM (IST) Mar 06
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारासात में महिलाओं की रैली को संबोधित कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में महिलाओं की रैली को संबोधित किया।

12:22 PM (IST) Mar 06
भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने अभिनंदन किया

पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

Read more Articles on