प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। साथ ही पीएम ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। साथ ही पीएम ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ''झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन जी को बधाई। मैं झारखंड के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देता हूं।''

तीन मंत्रियों के साथ शपथ ली
हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। हेमंत दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम, जेएमएम के रामेश्वर ओरांव और आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

झारखंड में भाजपा ने सत्ता गंवाई
झारखंड में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता गंवा दी। कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिली। भाजपा राज्य में सिर्फ 25 सीटें जीत पाईं। वहीं, गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है।