- Home
- National News
- जापान के प्रधानमंत्री किशिदा को पीएम मोदी ने भेंट की महात्मा बुद्ध की चंदन की लकड़ी से बनी बेशकीमती प्रतिमा
जापान के प्रधानमंत्री किशिदा को पीएम मोदी ने भेंट की महात्मा बुद्ध की चंदन की लकड़ी से बनी बेशकीमती प्रतिमा
PM Modi gifts to Japanese PM Fumio Kishida: भारत पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पीएम मोदी ने चंदन की लकड़ी से बनीं बुद्ध की प्रतिमा कदम्ब की लकड़ी के बक्से में भेंट की है। कदम्ब की लकड़ी को भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ माना जाता है।

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा का भेंट की गई बुद्ध की प्रतिमा शुद्ध चंदन से बनी है। यह हाथ से नक्काशी कर बनाई गई है। पारंपरिक डिजाइन और प्राकृतिक दृश्यों की आकृति शिल्पकार की अद्भुत कलाकारी का प्रतीक है। बुद्ध बोधिवृक्ष के नीचे ध्यानमग्न बैठे हैं। यह उस मुद्रा को दर्शाता है जब उन्होंने ज्ञान प्राप्त किया था।
कदमवुड जाली बॉक्स: बुद्ध की प्रतिमा को कदम्ब की लकड़ी से बने जाली बॉक्स में रखकर भेंट किया गया। कदम्ब की लकड़ी को भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है। कदमवुड बॉक्स को विशेष तरीके से डिजाइन किया गया है। इसे भी पारंपरिक कलाकारों ने हाथों से नक्काशी कर तैयार किया है। बॉक्स पर पंक्षियों, पशुओं के अलावा कई प्राकृतिक दृश्य अद्भुत छवि पेश कर रहे हैं।
चंदन का पेड़ एक भारतीय मूल का पेड़ है जो सदियों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। यह दुनिया के सबसे मूल्यवान और बेशकीमती लकड़ियों में से एक माना जाता है। भारतीय चंदन आयुर्वेद में भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसका औषधीय और आध्यात्मिक उपयोग भी है। चंदन की लकड़ियों को आदिकाल से मूर्तियां बनाने और मंदिर या धार्मिक स्थलों के नक्काशी के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है। कर्नाटक के विभिन्न राजवंशों के कार्यकाल में चंदन की लकड़ियों की उत्तम नक्काशी आज भी देखी जा सकती है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) सोमवार को भारत पहुंचे। वह दो दिनी यात्रा पर आए हैं। भारत पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री का पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस के बाहर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और जापान के बीच मिलकर हथियार बनाने समेत कई मुद्दों पर बात हुई। पीएम मोदी ने भारत आए मेहमान को गिफ्ट देकर स्वागत किया।
जापान के हिरोशिमा में मई महीने जी7 लीडर्स समिट होने जा रहा है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए आमंत्रण भी दिया। किशिदा भारत में इस साल सितंबर महीने में आयोजित जी20 लीडर्स समिट में भी भाग लेने पहुंचेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.