अहमदाबाद(Ahmedabad). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के एक बुलेटिन में कहा गया कि उन्हें बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर की सुबह 3.30 बजे यूएन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, 100 साल की एक महान यात्रा उनकी मां के निधन के साथ समाप्त हो गई है। मोदी मां का अंतिम संस्कार करने अहमदाबाद पहुंच गए थे इस दौरान जब मोदी ने मां को अंतिम विदाई देने उनके चरणों में अपना सर रखा, तो भावुक हो उठे। आगे पढ़िए बाकी की खबर.. 

अहमदाबाद(Ahmedabad). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के एक बुलेटिन में कहा गया कि उन्हें बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर की सुबह 3.30 बजे यूएन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, 100 साल की एक महान यात्रा उनकी मां के निधन के साथ समाप्त हो गई है। मोदी मां का अंतिम संस्कार करने अहमदाबाद पहुंच गए थे इस दौरान जब मोदी ने मां को अंतिम विदाई देने उनके चरणों में अपना सर रखा, तो भावुक हो उठे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हीराबेन, जिसे हीराबा भी कहा जाता है, मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के पास रायसन गांव में रहती थीं। प्रधान मंत्री नियमित रूप से रायसन का दौरा करते थे और अपनी गुजरात यात्रा के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते थे। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि वे इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। सभी से उनका विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगे पढ़िए बाकी की खबर..

पढ़िए कुछ खास अपडेट

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी ने मातृदेवोभव की भावना और हीराब के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह सादगी और शिष्टता की मिसाल थीं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने सादगी और उदात्तता की मिसाल पेश की, जो मातृत्व के गुणों को दर्शाता है।" 

अपने शोक संदेश में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि ईश्वर की रचना में मां और बच्चे के बीच के बंधन जैसा अमूल्य और अवर्णनीय कुछ भी नहीं है। नायडू ने ट्वीट किया, "उनकी आत्मा सद्गति प्राप्त करे। ओम शांति।" 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका त्यागपूर्ण जीवन हमेशा याद किया जाएगा। हिंदी में ट्वीट में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के निधन के बारे में जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि एक मां व्यक्ति के जीवन की पहली दोस्त और शिक्षक होती है और मां को खोने का दर्द बेशक दुनिया का सबसे बड़ा दर्द होता है। परिवार के पालन-पोषण के लिए हीरा बा ने जिस संघर्ष का सामना किया, वह सभी के लिए एक आदर्श है। उनका बलिदानी तपस्वी जीवन हमेशा हमारी स्मृति में रहेगा। दुख की इस घड़ी में पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के साथ खड़ा है। करोड़ों लोगों की प्रेयर्स आपके (मोदी) साथ हैं। ओम शांति।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मां का निधन जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा करता है, जिसे भरना असंभव है। "प्रधानमंत्री की मां हीरा बा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। एक मां की मृत्यु किसी के जीवन में ऐसा शून्य छोड़ जाती है, जिसे भरना असंभव है। मैं दु:ख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री और उनके पूरे के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।" 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हीराबेन ने संघर्षों से भरे कठिन जीवन के माध्यम से अपने परिवार को जो मूल्य प्रदान किए, उन्होंने ही देश को मोदी जैसा नेता दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरल और करुणामयी छवि हमेशा हमारे बीच रहेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा-हीराबा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है, जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया- ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें एवं मोदीजी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के अलावा देशभर से श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मां को खोना सबसे गहरे दुखों में से एक है। लेकिन उनकी अच्छाई, देखभाल, ज्ञान और प्यार हमेशा आपके साथ रहेगा।" मंत्री ने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।"

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। गांधी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन की खबर बहुत दुखद है। इस कठिन समय में, मैं उनके और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना और स्नेह व्यक्त करता हूं।"

खड़गे ने ट्विटर पर कहा, "श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मोदीजी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनकी प्यारी मां के निधन पर हैं। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल ने भी शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बघेल ने कहा कि एक मां का जाना जीवन के एक मुख्य स्तंभ के ढहने जैसा है, जो जीवन में खालीपन लाता है। 

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि मां का निधन अपूरणीय क्षति है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का दुखद निधन हुआ। प्रधानमंत्री का अपनी मां से एक आत्मीय जुड़ाव था। इस दुख की बेला में हमारी संवेदनाएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं। मैं आदरणीय हीरा बा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- PM मोदी की मां हीराबेन के निधन का समाचार मिला। ये बहुत दुखद है क्योंकि किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी मां का साया, आसमान की छाया की तरह होता है। PM और उनके परिवार के साथ ही पूरे देश के लिए ये दुखद क्षण है। उन्हें भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

pic.twitter.com/PraVeXtg0f

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/4ABe704Vnl

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/ni0nWCRbij

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/iDDrfV7Hay

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
100 साल की उम्र में PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, PM ने किया Tweet-'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम'
मोदी-हीराबेन को लेकर 1 घंटे में 50 हजार से ज्यादा ट्वीट, PM की मां को दुनियाभर के लोग ऐसे दे रहे श्रद्धांजलि