Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 121वें एपिसोड की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें एपिसोड की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है और हर नागरिक आक्रोश से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस दुखद घटना पर न केवल देशभर से, बल्कि दुनिया भर से भी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले में शहीदों के परिजनों को न्याय दिलाकर ही देश चैन लेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ भारतीयों के साथ मजबूती से खड़ा है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देशवासियों में जो आक्रोश है और वही भावना आज पूरी दुनिया में भी दिखाई दे रही है। इस वीभत्स आतंकी हमले की चारों ओर कड़ी निंदा हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हमले के पीड़ितों को अवश्य ही न्याय मिलेगा।

दोषियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही थी। स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से संचालित हो रहे थे, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आई थी, लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो रही थीं और पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही थी। इसके साथ ही लोगों की आय बढ़ रही थी और युवाओं को रोजगार मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रगति देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को रास नहीं आई। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमले के दोषियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Pakistan में मचा हड़कंप! झेलम नदी में अचानक बढ़ा जलप्रवाह, प्रशासन ने दी बाढ़ की चेतावनी

104 सैटेलाइट्स का सफल प्रक्षेपण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स का सफल प्रक्षेपण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आगे उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बना है।