Kharif Crops MSP: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए MSP में 50% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि के साथ-साथ कर्ज पर ब्याज में भी छूट दी जाएगी।

Kharif Crops MSP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लागत से 50 फीसदी अधिक MSP देने का फैसला किया गया। खरीफ की फसलों की MSP में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही किसानों को कर्ज पर ब्याज में छूट देने का फैसला हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फसल और MSP (प्रति क्विंटल)

धान (सामान्य)-2369 रुपए

धान (ग्रेड ए)- 2389 रुपए

ज्वार (हाईब्रिड)- 3699 रुपए

ज्वार (मलडांडी)- 3749 रुपए

बाजरा- 2775 रुपए

रागी- 4886 रुपए

मक्का- 2400 रुपए

अरहर- 8000 रुपए

मूंग- 8768 रुपए

उरद- 7800 रुपए

कपास (मध्यम)- 7710 रुपए

कपास (लंबा)- 8110 रुपए

मूंगफली- 7263 रुपए

सूर्यमुखी- 7721 रुपए

सोयाबीन- 5328 रुपए

तिल- 9846 रुपए

नाइजर सीड्स- 9537 रुपए

किसानों को कर्ज के ब्याज पर 15,642 करोड़ रुपए की छूट देगी सरकार

केंद्रीय कैबिनेट में किसानों को कर्ज के ब्याज पर 15,642 करोड़ रुपए की छूट देने का फैसला किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह छूट किसान क्रेडिट कार्ड से दिए जाने वाले कर्ज पर मिलेगी। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को दो लाख रुपए तक लोन मिलता है। इसपर ब्याज 7 फीसदी प्रति साल की दर से लगता है। किसान को करीब 4 फीसदी प्रति साल की दर से ब्याज देना होता है। सरकार 1.5 फीसदी ब्याज छूट देती है। समय से कर्ज चुकाने पर किसानों को 3% प्रति साल की दर से कम ब्याज देना होता है।

देश में हैं 7.75 करोड़ से अधिक केसीसी खाते

मंत्री ने कहा कि देश में 7.75 करोड़ से अधिक केसीसी खाते हैं। कृषि के लिए संस्थागत ऋण के प्रवाह को बनाए रखने के लिए इस समर्थन को जारी रखना महत्वपूर्ण है। यह उत्पादकता बढ़ाने और छोटे और सीमांत किसानों को होने वाली पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए महत्वपूर्ण है। केसीसी के माध्यम से 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपए कर्ज दिया गया था। दिसंबर 2024 यह बढ़कर 10.05 लाख करोड़ रुपए हो गया।