भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपनी पत्नी के साथ भारतीय भोजन करने का कॉम्पिटिशन किया, जिसमें उन्हें पत्नी से हार का सामना करना पड़ा। इस मजेदार वीडियो को हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर शेयर किया है। 

नई दिल्ली। भारत अपने मशालेदार भोजन के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। विदेश से लोग भारत आते हैं तो यहां के भोजन का आनंद लिए बिना नहीं रहते। इनमें डिप्लोमेट्स भी शामिल हैं। भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी भी ऐसे ही डिप्लोमेट्स में शामिल हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भारतीय भोजन करने का कॉम्पिटिशन किया, जिसमें उन्हें पत्नी से हार का सामना करना पड़ा। इस मजेदार वीडियो को हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

हिरोशी सुजुकी के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने खास संदेश भी दिया है। पीएम ने ट्वीट किया, "यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसे हारने पर आप बुरा नहीं मान सकते। श्रीमान राजदूत, आपको भारत की पाक विविधता का आनंद लेते हुए और इसे इतने नए तरीके से पेश करते हुए देखकर अच्छा लगा। उम्मीद है कि ऐसे वीडियो वीडियो आते रहेंगे।"

पुणे यात्रा के दौरान शूट किया गया था वीडियो

यह वीडियो हिरोशी सुजुकी की पुणे यात्रा के दौरान शूट किया गया था। वीडियो में एंबेसडर स्वीकार करते दिख रहे हैं कि वे पत्नी ने मसालेदार स्ट्रीट फूड खाने में हार गए हैं। वायरल वीडियो में सुजुकी वड़ा पाव और मिसल पाव जैसे लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन स्ट्रीट फूड्स का आनंद लेते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाने का तीखापन उनपर थोड़ा भारी पड़ा। वीडियो में राजदूत मसालेदार भोजन करने में हिचकिचाते दिखाई दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी ने खूब मजे लेकर मसालेदार खाना खाया।

कौन हैं हिरोशी सुजुकी?

हिरोशी सुजुकी भारत में जापानी राजदूत हैं। उन्होंने 9 नवंबर, 2022 को अपना कार्यकाल शुरू किया। भारत में जापान का राजदूत बनने से पहले वह विदेश मामलों के वरिष्ठ उप मंत्री थे। उन्होंने 2020 से 2022 तक जी7 और जी20 शेरपा की जिम्मेदारी निभाई है। वह 2012 से 2020 तक दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे किशिदा के कार्यकारी सचिव थे।