हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट किया है। उन्होंने संस्कृत में एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है। 

नई दिल्ली. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस की एनकाउंटर के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, कई महिला सांसदों और हस्तियों ने इसकी तारीफ की है। इन सब के बीच अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वालीं भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट कर संस्कृत में इस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह लिखा ट्वीट में 

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने हैदराबाद एनकाउंटर पर लिखा, ‘शठे शाठ्यम समाचरेत्।।, यद्यपि शुद्धं लोक विरुद्धम्।‘ यानी ‘भले ही लोगों को लगे कि ऐसा करना गलत है, दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना चाहिए।’ गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने संसद भवन में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था, जिस पर काफी बवाल हुआ था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने कभी नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा। 

Scroll to load tweet…

ऐसा है पूरा घटनाक्रम

हैदराबाद में 27 नवंबर को वेटनरी डॉक्टर के साथ 4 आरोपियों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जो कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिमांड पर थे। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरिमायनी घटना के रिक्रिएशन के लिए घटना स्थल पर लेके पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए हमला कर दिया। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपियों का एकाउंटर कर दिया।