स्टेट डिनर में सरकार के प्रमुख लोगों के अलावा कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्टेट डिनर को ऐतिहासिक और यादगार क्षण बताया।

75th Republic day: भारत के गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां मुख्य अतिथि थे। समारोह खत्म होने के बाद शुक्रवार की शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टेट डिनर होस्ट किया। स्टेट डिनर में सरकार के प्रमुख लोगों के अलावा कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्टेट डिनर को ऐतिहासिक और यादगार क्षण बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत-फ्रांस के संबंध के लिए यह बेहद विशिष्ट पल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि खानपान के मामले में भारत और फ्रांस कई मायने में एक जैसे हैं। दोनों देश अपनी-अपनी विशेषताओं से एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। जिस तरह फ्रांस में प्राचीन भारतीय भाषा और वैदिक अध्ययन के विद्वान हैं, उसी तरह भारतीय छात्रों में फ्रांसीसी भाषा बहुत लोकप्रिय है। सिनेमा की तरफ देखें तो वहां भी भारत और फ्रांस एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। आज हम दुनिया के सामने एक साथ खड़े हैं। दो महान गणतंत्र, जिनका मानव प्रगति में खास योगदान है। जो विचारों में स्वतंत्र, नीतियों में जिम्मेदार और दुनिया की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी मित्रता की सहजता और हमारी साझेदारी की ताकत हमारे भविष्य की यात्रा को उज्जवल करेगी।

मुर्मू ने कहा कि शायद ही ऐसा कभी हुआ होगा कि दो देशों के नेता लगातार एक-दूसरे के देशों के राष्ट्र समारोह में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के दो साल बाद विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान लागू किया था। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव का दिन है।

गुरुवार को भारत पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को भारत पहुंचे। वह राजस्थान के जयपुर में कई कार्यक्रमों में भाग लिए साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो भी किया। शुक्रवार को वह गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। परेड के बाद रात्रि में उनके लिए स्टेट डिनर का आयोजन किया गया। इमैनुएल मैक्रां के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय भोज में तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल व केंद्रीय मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगी व विशिष्टजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

75th Republic day: फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे विधायक नीरज शर्मा को गेट पर रोका, पुलिस ने हिरासत में लिया