छात्रों के विरोध के बाद जेएनयू ने फीस वृद्धि को आंशिक रूप से वापस लेने की घोषणा की लेकिन छात्रों ने इसे आंखों में धूल झोंकने जैसा बताया।

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रशासन ने प्रशासनिक खंड में तोड़फोड़ के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि बृहस्पतिवार को रात 11 बजे शिकायत दर्ज करवाई गई। इसमें वीडियो और फोटो के सबूत भी दिए गए। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवेकानंद की प्रतिमा पर आपत्तिजनक संदेश 

बुधवार को छात्र होस्टल फीस में वृद्धि के बारे में कुलपति से बात करने के लिए प्रशासनिक खंड में घुस गए थे। यहां की दीवारों पर उन्होंने कुलपति के बारे में कई बातें लिखी थीं। परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में पैरों की ओर कई आपत्तिजनक संदेश भी लिखे हुए थे जिनका लक्ष्य दक्षिणपंथी संगठन थे। प्रतिमा का अब तक अनावरण नहीं हुआ है।

Scroll to load tweet…