पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने घोषणा किया है कि सरकारी बस में यात्रा करने पर महिलाओं को किराया देना नहीं होगा। छात्रों को कम्प्यूटर मिलेगा और विधवाओं को मिलने वाली सहायता राशी बढ़ाकर तीन हजार रुपए की जाएगी।

पुदुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने कई लोकलुभावन घोषणाएं की हैं। अब पुदुचेरी की महिलाओं को बस से यात्रा करने पर कोई किराया नहीं देना होगा। यह सुविधा पूरे राज्य की महिलाओं को मिलेगी। वे बिना किराया दिए पूरे पुदुचेरी में यात्रा कर पाएंगी। यह सुविधा सरकारी बस में यात्रा करने वाली महिलाओं को मिलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम ने एक मार्च 2023 को इस संबंध में विधानसभा में बयान दिया था। एन रंगासामी ने सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों को मुफ्त कम्प्यूटर देने का फैसला किया है। इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो पाएंगे।

विधवा को मिलेगी 3 हजार रुपए मदद

इसके साथ ही सीएम ने विधवा के कल्याण के लिए भी बड़ा फैसला किया है। पुदुचेरी की सरकार पहले विधवाओं को एक हजार रुपए की वित्तीय सहायता देती थी। इसमें 2 हजार रुपए की वृद्धि की गई है। अब विधवाओं को तीन हजार रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- ममता से मिले अखिलेश, तय किया BJP से लड़ने के लिए एकजुट होकर करना है काम , बनाए रखी कांग्रेस से दूरी

विधानसभा में पेश किया था 11,600 करोड़ रुपए का बजट

मुख्यमंत्री रंगासामी ने कहा कि पुदुचेरी में नए उद्यमों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 13 मार्च को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने 11,600 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। पुदुचेरी विधानसभा में 12 साल बाद पूर्ण बजट पेश किया था। मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने घोषणा की कि पब्लिक स्कूलों में सभी छात्रों को मुफ्त कम्प्यूटर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में ड्राइवरों की हड़ताल से दूल्हे राजा की हालत हुई खराब, रातभर चले पैदल तब पहुंचे दुल्हनिया के पास