Putin 10th India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार 2000 में भारत का दौरा किया था। तब से हर यात्रा ने भारत–रूस रिश्तों में नया मोड़ जोड़ा है। उनकी यह 10वीं विजिट है। जिसमें कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। इस पर पूरी दुनिया की नजर है।
Vladimir Putin India Visit Timeline: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर भारत दौरे पर हैं। यह उनकी 10वीं भारत यात्रा है। यही वजह है कि यह विजिट काफी चर्चा में है। भारत और रूस पिछले कई दशकों से एक-दूसरे के भरोसेमंद रणनीतिक पार्टनर रहे हैं। रक्षा, ऊर्जा, स्पेस, टेक्नोलॉजी और ट्रेड जैसे बड़े सेक्टर्स में दोनों देशों की मजबूत साझेदारी है। पुतिन की हर भारत यात्रा ने इस रिश्ते को नई दिशा दी है। आइए जानते हैं पुतिन पहले किन-किन मौकों पर भारत आ चुके हैं और हर दौरे में क्या खास हुआ...
पुतिन कब-कब भारत आ चुके हैं?
अक्टूबर 2000
राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन ने पहला भारत दौरा किया था। 2-5 अक्टूबर तक वे भारत में रहे। इस विजिट ने दोनों देशों की साझेदारी की नींव और मजबूत कर दी।
दिसंबर 2002
इस बार यात्रा का फोकस टेक्नोलॉजी, डिफेंस और स्पेस को और मजबूत करना था। 3-4 दिसंबर तक इस दौरे में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच कई बड़े करार हुए।
दिसंबर 2004
पुतिन के अगले दौरे तक भारत में सरकार बदल चुकी थी, लेकिन भारत-रूस रिश्तों की दोस्ती पहले जैसी ही रही। यह उनकी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पहली मुलाकात थी। 3-5 दिसंबर तक पुतिन भारत विजिट पर रहें और इस दौरान डिफेंस और न्यूक्लियर फील्ड पर चर्चा बढ़ी।
जनवरी 2007
साल 25-26 जनवरी 2007 में पुतिन एक बार फिर भारत आए और 58वें गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बने। दोनों देशों के बीच भरोसा और गहरा हुआ। यह यात्रा सबसे यादगार विजिट में से एक है।
दिसंबर 2012
24 दिसंबर 2012 को पुतिन 13वीं इंडिया-रूस समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे। इस यात्रा में रक्षा, ऊर्जा और अंतरिक्ष के कई समझौते हुए। तब से दोनों देशों के बीच न्यूक्लियर और डिफेंस सहयोग पहले से काफी आगे बढ़ा।
दिसंबर 2014
10-11 दिसंबर को 15वें भारत-रूस समिट में हिस्सा लेने पुतिन जब भारत आए तो नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद यह पहली मुलाकात थी। दोनों देशों ने कोलंबो पोर्ट प्रोजेक्ट जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा की। कई नए रणनीतिक करार हुए।
अक्टूबर 2016
15-17 अक्टूबर 2016 में 8वां BRICS समिट गोवा में हुआ। पुतिन इसमें शामिल होने पहुंचे। उनके इस दौरे में भारत को 5 S-400 मिसाइल सिस्टम देने पर समझौता हुआ। यह रक्षा सौदा भारत की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक माना जाता है।
अक्टूबर 2018
4-5 अक्टूबर को 19वे भारत-रूट समिट में शामिल होने रूसी राष्ट्रपति भारत आए। इस दौरान दोनों देशों ने 2030 तक भारत-रूस ट्रेड को ₹25.55 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया।
दिसंबर 2021
कोविड के बाद पुतिन की यह पहली इंडिया विजिट थी। 6 दिसंबर को 21वीं भारत-रूस समिट में शामिल होने वह सिर्फ 4 घंटे के लिए भारत आए थे। 28 बड़े समझौते हुए, जिनमें मिलिट्री और टेक्नोलॉजी सबसे प्रमुख थीं। इस दौरान AK-203 राइफल भारत में बनाने पर सहमति बनी।
दिसंबर 2025
अब 4-5 दिसंबर को उनकी भारत की 10वीं यात्रा है। यह विजिट बेहद खास है। इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत-अमेरिका ट्रेड वॉर के बीच यह दौरा अहम है। इस दौरान रक्षा, ऊर्जा, ट्रेड और जियोपॉलिटिक्स पर बड़े ऐलान हो सकते हैं।


