87 वर्षीय वयोवृद्ध कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने लंबी बीमारी के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में गुरुवार तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली। सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास हॉली लॉज में पूरे दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल शिमला जाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिमला जा रहे हैं। 
राहुल गांधी राज्य कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दिवंगत नेता को अंतिम विदाई देंगे।
कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल शामिल होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लंबी बीमारी से गुरुवार को हुआ वीरभद्र सिंह का निधन

87 वर्षीय वयोवृद्ध कांग्रेस नेता ने लंबी बीमारी के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में गुरुवार तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली। सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास हॉली लॉज में पूरे दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

रिज मैदान में भाजपा अध्यक्ष देंगे श्रद्धांजलि

शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक जनता के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रिज मैदान में रखा जाएगा। यहां पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 
इसके बाद इसे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा जहां सुबह 11 बजकर 40 मिनट से दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा।

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

फिर पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दोपहर एक बजे रामपुर ले जाया जाएगा और शाम छह बजे वहां पदम पैलेस पहुंचने का कार्यक्रम है। शनिवार को पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पदम पैलेस में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: 

'दीदी' की 'दादा' से मुलाकात: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक पहुंची बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली के घर

जब चंद्रशेखर ने पाकिस्तान से कहा-कश्मीर आपको दिया, नवाज शरीफ देने लगे दुहाई

लोन देने में नियमों की अनदेखी करने पर चौदह बैकों पर आरबीआरई का डंडा, भरना होगा जुर्माना

ट्विटर मानेगा भारतीय आईटी कानून, कोर्ट की फटकार के बाद आया रास्ते पर

Tokyo Olympic 2021: खेल प्रेमियों को झटका, जापान ने टोक्यो में लगाई इमरजेंसी, बिना दर्शकों के ही इस बार ओलंपिक