'बेघर' होंगे राहुल गांधी: सांसद के रूप में मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, जानिए कबतक खाली करना होगा

| Mar 27 2023, 08:30 PM IST

कांग्रेस सांसद ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

सार

मानहानि के एक मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा के बाद संसद से उनकी अयोग्यता के दो दिन बाद लोकसभा हाउसिंग पैनल से बेदखली का नोटिस आया।

Rahul Gandhi disqualification: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली कराने का नोटिस दिया गया है। वायनाड के एमपी के रूप में उनको दिल्ली के तुगलक लेन बंगला आवंटित हुआ था। लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य करार दिए जाने के बाद उनको सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। नोटिस में राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा गया है। सूरत कोर्ट में मानहानि के एक केस में उनको सजा होने के बाद सांसदी से अयोग्य कर दिया गया था। अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा के बाद संसद से उनकी अयोग्यता के दो दिन बाद लोकसभा हाउसिंग पैनल से बेदखली का नोटिस आया है। हालांकि, गांधी की टीम ने कहा कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है।

मोदी सरनेम पर कमेंट करने के मानहानि केस में गई राहुल गांधी की सदस्यता

राहुल गांधी को 2019 में 'मोदी सरनेम' को लेकर किए गए कमेंट के लिए दो साल की सजा के बाद संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। गुरुवार 23 मार्च को राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद 24 मार्च को उनको अयोग्य घोषित करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से एमपी थे। पढ़िए क्या बोले राहुल गांधी…

राहुल गांधी ने ट्वीटर हैंडल पर अपना बॉयो चेंज कर दिया

संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर हैंडल पर अपना बॉयो चेंज कर दिया है। twitter bio चेंज किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। राहुल गांधी ने सांसद पद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अपडेट करते हुए बॉयो सेक्शन में "अयोग्य सांसद" लिख दिया है। अब उनके बायो पर..."यह राहुल गांधी का आधिकारिक खाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य | अयोग्य सांसद," दर्ज है। पढ़िए पूरी खबर…

 
Read more Articles on
Related Stories