राहुल गांधी को 2019 में 'मोदी सरनेम' को लेकर किए गए कमेंट के लिए दो साल की सजा के बाद संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है।

Rahul Gandhi twitter bio changed: संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर हैंडल पर अपना बॉयो चेंज कर दिया है। twitter bio चेंज किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। राहुल गांधी ने सांसद पद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अपडेट करते हुए बॉयो सेक्शन में "अयोग्य सांसद" लिख दिया है। अब उनके बायो पर..."यह राहुल गांधी का आधिकारिक खाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य | अयोग्य सांसद," दर्ज है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस का एक दिनी सत्याग्रह

उधर, कांग्रेस पार्टी ने रविवार को राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद देशभर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रविवार को पार्टी द्वारा राजघाट पर 'संकल्प सत्याग्रह' किया गया। इसमें प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।

मोदी सरनेम पर कमेंट करने के मानहानि केस में गई राहुल गांधी की सदस्यता

राहुल गांधी को 2019 में 'मोदी सरनेम' को लेकर किए गए कमेंट के लिए दो साल की सजा के बाद संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। गुरुवार 23 मार्च को राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद 24 मार्च को उनको अयोग्य घोषित करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से एमपी थे।

क्या कहा राहुल गांधी ने?

सदस्यता खत्म किए जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं। शनिवार को राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस भी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मैंने सदन में अदाणी मामले को लेकर सवाल किए। मैंने कहा कि अदाणी को नियम बदलकर एयरपोर्ट दिए गए। मेरे भाषण को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। कुछ मंत्रियों ने मेरे बारे में झूठ बोला कि मैंने विदेशी ताकतों से मदद मांगी, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। मैं पीएम मोदी और अडाणी के रिश्तों पर सवाल उठाता रहूंगा।”

यह भी पढ़ें:

कोस्ट गार्ड हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद क्रैश: कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट एरिया के हेलीपैड से टेक ऑफ किया था हेलीकॉप्टर, तीन लोग थे सवार