MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • AC vs Sleeper: पैसेंजर को रास आ रहे एसी कोच! 3 साल में 9 गुना तक बढ़ गए यात्री

AC vs Sleeper: पैसेंजर को रास आ रहे एसी कोच! 3 साल में 9 गुना तक बढ़ गए यात्री

AC vs Sleeper Coach: पिछले 10 सालों में भारतीय रेलवे ने काफी तरक्की कर ली है। वंदे भारत, अमृत भारत, रैपिड रेल से लेकर ट्रेनों को जिस तरह एलएचबी रैक दिए जा रहे हैं, इससे कहीं न कहीं यात्रियों का एक्सपीरियंस भी बेहतर हुआ है।

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : Jun 11 2025, 09:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
स्लीपर कोच से हो रहा यात्रियों का मोहभंग
Image Credit : Wikipedia

स्लीपर कोच से हो रहा यात्रियों का मोहभंग

पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि यात्री स्लीपर कोच में यात्रा करने के बजाय एसी कोच में सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

28
तीन साल में स्लीपर कोच में यात्रा करनेवालों की संख्या घटी
Image Credit : our own

तीन साल में स्लीपर कोच में यात्रा करनेवालों की संख्या घटी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 3 साल में स्पीलर क्लास में यात्रा करने वालों की संख्या में काफी कमी आई है, जबकि फर्स्ट एसी से लेकर थर्ड एसी इकोनॉमी के कोचों में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी है।

38
स्लीपर में कितने घटे यात्री?
Image Credit : Getty

स्लीपर में कितने घटे यात्री?

वित्त वर्ष 2021 में स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 10.85 करोड़ थी। अगले दो साल यानी 2022-2023 में और इजाफा हुआ। लेकिन पिछले 3 साल में स्लीपर में सफर करने वाले यात्री घटे हैं।

48
वित्त वर्ष 2025 में सिर्फ 35.12 करोड़ यात्रियों ने किया स्लीपर में सफर
Image Credit : Social Media

वित्त वर्ष 2025 में सिर्फ 35.12 करोड़ यात्रियों ने किया स्लीपर में सफर

वित्त वर्ष 2023 में 37.95 करोड़ यात्रियों ने स्लीपर में सफर किया था। लेकिन 2024 में ये संख्या 36.01 करोड़ रह गई। वहीं, 2025 में इसमें और गिरावट आई और आंकड़ा 35.12 करोड़ यात्रियों तक रह गया।

58
फर्स्ट AC कोच में कितनी बढ़ी यात्रियों की संख्या
Image Credit : Wikipedia

फर्स्ट AC कोच में कितनी बढ़ी यात्रियों की संख्या

पिछले 5 साल में एसी कोच में यात्रा करनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। फर्स्ट एसी में वित्त वर्ष 2023 में 40.40 लाख यात्रियों ने सफर किया। वहीं, 2024 में 49.50 लाख और 2025 में 55.60 लाख यात्रियों ने टिकट लिए।

68
3 साल में सेकेंड एसी कोच में कैसे बढ़े यात्री
Image Credit : Social media

3 साल में सेकेंड एसी कोच में कैसे बढ़े यात्री

वित्त वर्ष 2023 में सेकेंड एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 3.96 करोड़ थी, जो 2024 में 4.45 करोड़ और 2025 में 4.82 करोड़ पहुंच गई।

78
थर्ड AC कोच में भी बढ़ती गई यात्रा करनेवालों की संख्या
Image Credit : Getty

थर्ड AC कोच में भी बढ़ती गई यात्रा करनेवालों की संख्या

इसी तरह, थर्ड एसी कोच की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में 17.61 करोड़, 2024 में 19.33 करोड़ और 2025 में 19.72 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।

88
थर्ड एसी इकोनॉमी कोच रहा अव्वल
Image Credit : Social media

थर्ड एसी इकोनॉमी कोच रहा अव्वल

वहीं, यात्रियों की संख्या के मामले में थर्ड एसी इकोनॉमी कोच सबसे आगे रहा। वित्त वर्ष 2023 में 40.75 लाख यात्रियों ने सफर किया। 2024 में 1.76 करोड़ और 2025 में 3.69 करोड़ यात्रियों ने इसमें सफर किया।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
रेलवे
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved