नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री ने नाथूराम गोडसे की आरती उतारी और पूजा की।  राज्यश्री चौधरी अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने ग्वालियर में हिंदू संगठन के दौलतगंज कार्यालय में प्रार्थना करके गोडसे के चित्र की पूजा की। 

नई दिल्ली. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री ने नाथूराम गोडसे की आरती उतारी और पूजा की। राज्यश्री चौधरी अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने ग्वालियर में हिंदू संगठन के दौलतगंज कार्यालय में प्रार्थना करके गोडसे के चित्र की पूजा की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवाहरलाल नेहरू सरकार को जिम्मेदार ठहराया
- राज्यश्री चौधरी और महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता निशा कटोच रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना करने के बाद संगठन के कार्यालय पहुंचीं।
राज्यश्री चौधरी ने कहा, "देश की जनता और अधिकतर नेता चाहते थे कि वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाया जाए, लेकिन गांधीजी चुप्प रहे। गोली लगने के बाद गांधी 40 मिनट तक पड़े रहे, किसी ने पानी तक नहीं पूछा। गांधीजी का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया।" 
- "अगर गांधीजी को समय रहते उपचार मिल जाता जाता तो वे बच सकते थे। इसके लिए जवाहरलाल नेहरू की सरकार भी जिम्मेदार है।" 
राज्य मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि "कांग्रेस सरकार राज्य में गोडसे की विचारधारा को पनपने नहीं देगी और उसकी पूजा करने वालों पर शिकंजा कसेगी।"