राज्यसभा में सदन के भीतर नया बदलाव देखने को मिला। जिसमें मार्शल की ड्रेस बदल दी गई है।राज्यसभा में चेयरमैन के पास खड़े रहने वाले मार्सल पहले सफेद रंग का यूनिफॉर्म पहनते थे। जो अब बदलकर सेना के अधिकारियों जैसी हो गई है।

नई दिल्ली. संसद के शीलकालीन सत्र की आज यानी 18 नवंबर से शुरूआत हो गई है। राज्यसभा का ये 250वां सत्र है। इस मौके पर राज्यसभा में सदन के भीतर नया बदलाव देखने को मिला। जिसमें मार्शल की ड्रेस बदल दी गई है। सदन की कार्यवाही शुरू हुई और आसन पर सदन के चेयरमैन वेंकैया नायडू सदन में आए तो उनके साथ खड़े होने वाले मार्शलों की वेशभूषा बदली-बदली सी नजर आई। जिसमें मार्सलों को सेना के उच्चाधिकारियों की तरह ड्रेस दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले सफेद रंग का था युनिफॉर्म

राज्यसभा में चेयरमैन के पास खड़े रहने वाले मार्सल पहले सफेद रंग का यूनिफॉर्म पहनते थे। जो अब बदलकर सेना के अधिकारियों जैसी हो गई है। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वेंकैया नायडू के साथ मार्शल सदन में आए तो इन्हें देखकर राज्यसभा में हर कोई हैरान था । नई ड्रेस का रंग भी बदला हुआ है। इसका रंग ऑलिव ग्रीन है उन्हें अब पगड़ी की जगह कैप पहननी होगी।