Indigo Flight: दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के कारण लगभग 30 मिनट तक तेज टर्बुलेंस का सामना करती रही जिससे विमान हवा में लगातार डगमगाता रहा। 

Indigo Flight: दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बैठे यात्रियों के लिए ये यात्रा काफी डरावना था। खराब मौसम के कारण विमान करीब 30 मिनट तक टर्बुलेंस का शिकार रहा और लगभग 40 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़खड़ाने लगा। इसके कारण 30 मिनट तक यात्रियों की सांसें थमी रहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 मिनट तक यात्रियों की अटकी रही जान

विमान के यात्री ने बताया कि फ्लाइट ने दोपहर 1:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और दिल्ली से करीब 350 किलोमीटर दूर पहुंचने पर दोपहर 2:20 बजे अचानक तेज झटके महसूस होने लगे। विमान के बाहर विजिबिलिटी शून्य हो गई थी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

जीवन का सबसे डरावना उड़ान अनुभव

उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे डरावना उड़ान अनुभव था। विमान के हिलने से कई यात्री भयभीत हो गए और ऐसा महसूस हुआ जैसे यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन हो। दोपहर करीब 2:45 बजे स्थिति और गंभीर हो गई। पूरे विमान में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स भी घबरा गए। हालांकि बाद में विमान सुरक्षित लैंड कर गया, लेकिन यात्रियों के लिए यह 30 मिनट का अनुभव कभी न भूलने वाला बन गया।

यह भी पढ़ें: विकराल हुआ मौसम! इन राज्यों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

क्रू मेंबर ने बढ़ाया हौसला

हालांकि ऐसी हालत में क्रू मेंबर ने घबराए लोगों का हौसला बढ़ाया। वह यात्रियों के बीच आईं और सभी को शांत रहने की सलाह दी। क्रू मेंबर तान्या ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। इससे भी खराब मौसम में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। आप सभी शांति बनाए रखें और हमारी टीम का सहयोग करें।"