Rain Alert: देश भर में मौसम ने रौद्र रूप दिखा रहा है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश तबाही मचा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Rain Alert: देशभर में मौसम अपना विकराल रूप दिखा रहा है। एक ओर भीषण गर्मी, तो दूसरी ओर आंधी-तूफान और बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है। 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और बिहार में आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिसमें कुल 73 लोगों की जान चली गई। इनमें से 59 मौतें बिहार में और 14 यूपी में हुई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय जैसे राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के चमोली में गुरुवार को बादल फटने की घटना भी सामने आई थी। वहीं देश के कई हिस्से भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। अधिकतर राज्यों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 44.3°C दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में तापमान 35°C से ऊपर रहने की संभावना है। राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में यह 40 से 43°C तक पहुंच सकता है, जबकि दिल्ली में भी पारा 40°C के करीब रहेगा।

यह भी पढ़ें: ये है भारत का पहला निजी रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलती है एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

30 जिलों लू चलने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश के 30 जिलों के लिए भी लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।