कांग्रेस के विदेश प्रभारी सैम पित्रोदा का एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल गांधी कोई पप्पू नहीं हैं। यदि किसी को कोई डाउट हो तो किसी भी टॉपिक पर ओपेन डिबेट में राहुल गांधी के साथ बहस करके दिखाए। 

नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों की ओर से तैयारियां चल रही हैं। चुनावी दौर में नेता एक दूसरे पर ट्वीट कर सोशल मीडिया के जरिए भी प्रहार कर रहे हैं। वहीं इन सबके बीच कांग्रेस के विदेश प्रभारी सैम पित्रोदा का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं। वीडियो में वह खुली चुनौती दे रहे हैं कि यदि किसी को डाउट हो तो ओपेन डिबेट में सामने आकर उनके सामने बहस करे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी को देश की जनता ने हर्ट किया
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि देश की जनता ने काफी हद तक राहुल गांधी को हर्ट किया है। उनका मजाक बनाकर या अन्य किसी तरह से राहुल के दिल को चोट पहुंचाई है। सैम पित्रोदा ने कहा कि यदि आप आप राहुल गांधी को जानना चाहते हैं तो मैं चुनौती देता हूं कि किसी ओपेन डिबेट में उनके साथ बैठकर बातचीत करें। तब आपको पता चलेगा कि राहुल गांधी कौन हैं। सैम पित्रोदा भारतीय दूरसंचार इंजीनियर और उद्यमी भी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
सोशल मीडिया पर सैम पित्रोदा का राहुल गांधी को लेकर वायरल वीडियो को लोग कई बार देख रहे हैं। वीडियो पर कई लोग सैम पित्रोदा के 'राहुल गांधी पप्पू नहीं' की बात को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं। सैम पित्रोदा के बयान कि ‘जनता ने राहुल का दिल बहुत दिखाया’ का चुनाव में क्या कुछ असर पड़ेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…