प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एकता परेड में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। उन्होंने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

अहमदाबाद। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती पर है। इस अवसर पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता परेड आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम दो दिन के लिए गुजरात आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

एक राष्ट्र एक चुनाव, समान नागरिक संहिता जल्द

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रस्ताव को जल्द मंजूरी दे दी जाएगी।" बता दें कि इस प्रस्ताव को इस साल की शुरुआत में कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसे इस साल के अंत में संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।" पीएम ने कहा, "हम अब 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की दिशा में काम कर रहे हैं, जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा। इससे भारत के संसाधनों का सबसे बेहतर इस्तेमाल होगा। देश को विकसित भारत के सपने को साकार करने में नई गति मिलेगी। आज भारत 'एक राष्ट्र, एक नागरिक संहिता' की ओर बढ़ रहा है, जो एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता है।"

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। X पर उन्होंने लिखा, "देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।"

Scroll to load tweet…

कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे मोदी

पीएम मोदी गुजरात के कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह हर साल अपनी दिवाली सेना के जवानों के साथ मनाते हैं। यह कच्छ में जवानों के साथ उनकी पहली दिवाली होगी। गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने कच्छ में सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया था।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी का लेख: भारत की रक्षा क्रांति ने भरी उड़ान