शिव सेना और कंगना रनौत के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शिव सेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना को खुलेआम धमकी दी। उन्होंने कहा, अगर वे आती हैं तो हमारी महिला कर्मचारी उनका मुंह तोड़ देंगी। उन्होंने आगे कहा कि वे गृह मंत्री के पास देशद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत करेंगे। बता दें कि कंगना अभी अपने घर मनाली में हैं। उन्होंने मुंबई वापस आने का फैसला किया है। 

मुंबई. शिव सेना और कंगना रनौत के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शिव सेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना को खुलेआम धमकी दी। उन्होंने कहा, अगर वे आती हैं तो हमारी महिला कर्मचारी उनका मुंह तोड़ देंगी। उन्होंने आगे कहा कि वे गृह मंत्री के पास देशद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत करेंगे। बता दें कि कंगना अभी अपने घर मनाली में हैं। उन्होंने मुंबई वापस आने का फैसला किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजय राउत ने कहा, कौन है ये? अनाप शनाप बोल रही है
शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा, आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है। 

उसको (कंगना) कौन धमकी देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?

गृह मंत्री ने कहा, महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा, कंगना रनौत को मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस पर कंगना ने एक ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया है कि मुंबई एक ही दिन में PoK से तालिबान में तब्दील हो गया। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि वह माफिया गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से भयभीत हैं।