बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरों पर रौनक आ गई, लेकिन आवागमन में बाधा भी पैदा हुई।

शिमला. मनाली, कुफरी और शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरों पर रौनक आ गई, लेकिन आवागमन में बाधा भी पैदा हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि बर्फ गिरने के कारण पूरे राज्य में लगभग 100 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों की सफाई का काम जारी है। यह इस मौसम की तीसरी बर्फबारी है और शिमला में नए वर्ष की दूसरी बर्फबारी है।

केयलांग, काल्पा, शिमला और मनाली में बर्फबारी हुई है। कोठी, खादराला, पूह, गोंदला और सराहन में भी बर्फबारी देखने को मिली। राज्य के कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी, केयलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे चला गया। शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ केयलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।