झारखंड के दुमका में जिस स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप किया गया उसने भारत छोड़ दिया है। नेपाल जाने से पहले महिला ने दिल छू लेने वाली बात कही है। 

नई दिल्ली। स्पेन की एक महिला के साथ पिछले सप्ताह झारखंड के दुमका जिले में सात लोगों ने गैंगरेप किया था। महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर निकली है। महिला बिहार के रास्ते नेपाल चली गई है। भारत छोड़ने से पहले उसने अपने साथ ही घटना को लेकर बात की। महिला ने दिल छू लेने वाली बात कही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने बताया कि उसने भारत में करीब 20 हजार किलोमीटर यात्रा की है। इससे पहले उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई थी। महिला ने कहा कि उसे भारत के लोगों से कोई शिकायत नहीं है। वह इस घटना के लिए अपराधियों को दोष देती है।

भारत के लोग अच्छे हैं, मैं दोष नहीं देती

महिला ने कहा, "भारत के लोग अच्छे हैं। मैं लोगों को दोष नहीं देती हूं, लेकिन मैं अपराधियों को दोष देती हूं। भारत के लोगों ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया, वे मेरे प्रति बहुत दयालु रहे।" दरअसल, झारखंड की राजधानी से करीब 300 किलोमीटर दूर दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार की रात 28 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया गया था।

इस घटना को लेकर महिला ने कहा, "वह बहुत शांत और सुंदर जगह था। इसलिए हमने उसे रात में रुकने के लिए चुना था। हमने सोचा था कि अगर हम यहां अकेले रहेंगे तो कोई परेशानी नहीं होगी। मैं भारत में पिछले छह महीने से हूं। करीब 20 हजार किलोमीटर यात्रा की है। कहीं भी हमें कोई परेशानी नहीं हुई। यह पहली बार हुआ। भारत से मेरी अच्छी यादें हैं।"

पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ यात्रा जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, "मैं कुछ लोगों, विशेषकर लड़कियों से कहना चाहती हूं कि वे ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद को प्रशिक्षित करें। मैं जानती हूं कि यह कठिन है। यह आसान नहीं है। आप भूले नहीं, लेकिन आपको इसे अतीत में छोड़ने का प्रयास करते रहना होगा।"

यह भी पढ़ें- Jharkhand Tourist Gangrape Case: स्पैनिश युवती से गैंगरेप मामले में पीड़िता के पति को 10 लाख मुआवजा

महिला ने घटना की जानकारी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी थी। उसके चेहरे पर चोट के जख्म थे। महिला ने कहा था, "हम एक हॉस्पिटल में हैं, हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है जो किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। सात लोगों ने मेरा बलात्कार किया। उन्होंने हमें पीटा, हमें लूट लिया। बता दें कि झारखंड पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- जंगलराज : स्पेनिश महिला के बाद अब ऑर्केस्ट्रा कलाकार से गैंगरेप, दो गिरफ्तार...एक फरार