पुलिस ने बताया कि 2012 में भारत आए इन शरणार्थियों के पास आधार कार्ड और श्रीलंका का पहचान पत्र और दोनों ही देशों के बैंक खाते थे।

रामेश्वरम (तमिलनाडु). श्रीलंका के छह तमिलों को कोधानद्रामार्कोइल समुद्र तट के निकट अवैध नाव से अपने देश जाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 2012 में भारत आए इन शरणार्थियों के पास आधार कार्ड और श्रीलंका का पहचान पत्र और दोनों ही देशों के बैंक खाते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि ये लोग चेन्नई के निकट तिरूवल्लुर में रह रहे थे और श्रीलंका में गृह युद्ध खत्म होने और शांति को देखते हुए इनकी योजना अपने देश वापस लौटने की है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने श्रीलंका के एक फेरी मालिक को 40,000 रुपये की राशि दी थी और उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों को तिरूवल्लुर के पुजहल जेल में रखा जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)