दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज के छात्रों ने जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कक्षाओं का बायकाट किया

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज के छात्रों ने जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कक्षाओं का बायकाट किया। एक प्रोफेसर ने कहा कि छात्रों ने मंगलवार और बुधवार सुबह कक्षाओं के बायकाट का आह्वान किया था। प्रोफेसरों ने भी इसमें छात्रों का समर्थन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेंट स्टीफन्स कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न संस्थानों से आ रहीं हिंसा की खबरों पर चिंता जताई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)