नेल्लोर जिले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू का चार दिन पहले बुधवार को रोड शो था। इस दौरान मचे एक भगदड़ में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल थी।

Stampede in Chandrababu rally: आंध्र प्रदेश में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की रैली में बड़ा हादसा हो गया। रविवार को गुंटूर जिले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की रैली में भगदड़ मचने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। गुंटूर के SP आरिफ हफीज ने बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। चार दिन पहले भी नायडू की एक रैली में भगदड़ से करीब 8 लोगों की जान चली गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुधवार को 8 लोगों की रोड शो के दौरान मौत

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू का चार दिन पहले बुधवार 28 दिसंबर को रोड शो था। इस दौरान मचे एक भगदड़ में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल थी। दरअसल, नायडू के रोड शो व रैलियों में भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। बुधवार को भी खुली नहर के पास भारी भीड़ जमा थी। कंदुकुर में स्थानीय लोग पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की एक झलक पाने को बेताब थे, इसी बीच हुई धक्कामुक्की के बाद भगदड़ में काफी लोग नहर में गिर गए। 

नायडू ने किया मुआवजा का ऐलान

इसके तत्काल बाद नायडू ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। उन्होंने मृतक लोगों के परिजन को 24-24 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। नायडू ने कहा था कि यह एक दु:खद घटना है और इसके लिए उनको अफसोस है।

वाईएसआर कांग्रेस ने नायडू की आलोचना की

उधर, इस घटना के बाद सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने चंद्रबाबू नायडू की रैलियों की आलोचना की है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मौतों के लिए तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रचार अभियान, उन्माद से भरा होने की वजह से त्रासदी का कारण बन रहा है। नायडू को इसके लिए तत्काल लोगों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

2022 की 12 बड़ी कार्रवाईयां: मंत्री-विधायक-मुख्यमंत्री और टॉप ब्यूरोक्रेट्स, बिजनेसमेन कोई न बच सका...

Year ender 2022: कटार से भी तेज चली इन नेताओं की जुबान...पढ़िए वह बयान जिससे मच चुका है कत्लेआम

पीएम मोदी की साल 2022 की सबसे हिट फोटोज जिसने दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींची...

पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

उमा भारती के 5 बयान: बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक पर किया कटाक्ष, इस वजह से विवादों में रहा पिछला बयान

11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा