Heavy Rain Alert In Punjab: पंजाब में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने आज फिर तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।

Heavy Rain Alert In Punjab: केरल में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। वहीं कल दिल्ली, पंजाब में देर रात आई आंधी और बारिश मे भारी तबाही मचा दी। शनिवार देर शाम पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इससे भले ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तूफान और बारिश के कारण राज्य में चार लोगों की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंजिला हौजरी फैक्ट्री की दीवार गिरी

लुधियाना में जालंधर बाईपास के पास एक चार मंजिला हौजरी फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में दो मजदूर मलबे में दबकर जान गंवा बैठे। दोनों फैक्ट्री में माल पहुंचाने आए थे और बाहर खड़े थे, तभी दीवार गिरने से उनकी मौत हो गई। हीं, मिलाप चौक पर बिजली का खंभा गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब के फाजिल्का और बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, अमृतसर और फिरोजपुर में तापमान 39 डिग्री रहा, जबकि पटियाला, जालंधर और मोगा में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: IMD के रेड अलर्ट के बाद दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी कि रविवार को भी तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। साथ ही कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।