दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैम्पस में गरबा डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस दौरान धार्मिक गानों पर छात्र झूमते नजर आए।

नई दिल्ली। पूरे देश में इन दिनों हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में भी नवरात्रि को लेकर कई जगह गरबा डांस प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र भी बढ़ चढ़कर नवरात्रि का पर्व मना रहे हैं। यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैम्पस में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

यहां गरबा डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान स्टेज पर कलाकारों ने धार्मिक गीत गाए। छात्र इन गीतों पर झूमते नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे ही एक शानदार लम्हे का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र "श्री राम जानकी..." गाने पर झूम रहे हैं।