सुशील चंद्रा को निर्वाचन आयोग का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है। चंद्रा वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह लेंगे।

नई दिल्ली। सुशील चंद्रा को भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है। चंद्रा वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह लेंगे। सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के बाद मंगलवार को सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त रहे सुशील चंद्रा को नया मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंलवार को करेंगे कार्यभार ग्रहण

नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील अरोड़ा मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की।

2019 में बनाए गए थे चुनाव आयुक्त

सुशील चंद्रा को 14 फरवरी 2019 में चुनाव आयुक्त बनाया गया था। अपने कार्यकाल में वह लोकसभा चुनाव कराने के साथ साथ अन्य कई राज्यों का विधानसभा चुनाव करा चुके हैं। चुनाव आयुक्त रहते हुए चंद्रा ने दस राज्यों में चुनाव संपन्न कराए। चुनाव प्रक्रिया को आॅनलाइन कराने में नवनियुक्त मुख्य आयुक्त का विशेष योगदान रहा है। 

2022 में कई राज्यों में है चुनाव

नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को अगले साल ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने हैं। यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में उनको बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त विधानसभा चुनाव हैं। 

सीबीडीटी में रह चुके हैं चंद्रा

चुनाव आयोग में नियुक्ति के पूर्व वह सीबीडीटी के चेयरमैन रहे हैं। उनके ही कार्यकाल में ‘आपरेशन क्लीन मनी’ अभियान चला था।