बेंगलुरु में अधिक गर्मी के चलते Tata Harrier कार का फ्रंट फेसिया पिघल गया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं हैं। कार के मालिक का नाम सौरव नाहटा है। उन्होंने अपने ऑफिस के बाहर कार पार्क की थी।

बेंगलुरु। भारत की सिलिकॉन वैली कहलाने वाले बेंगलुरु में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। दिन में इतनी चिलचिलाती धूप निकलती है कि घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसका असर इंसान क्या गाड़ियों पर भी दिखने लगा है। एक ऐसी ही घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं हैं। इसमें बताया जा रहा है कि टाटा की फौलादी कार Tata Harrier सूर्य की तपिश बर्दाश्त नहीं कर पाई। तेज धूप के चलते कार का फ्रंट फेसिया पिघल गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरों में दावा किया गया है कि देश की सबसे मजबूत एसयूवी में से एक मानी जाने वाली Tata Harrier का फ्रंट बम्पर भीषण गर्मी के कारण पिघल गया है। कार के मालिक का नाम सौरव नाहटा है। सौरव ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने SUV को ऑफिस के बाहर पार्क किया था। वह लौटे तो देखा कि धूप पड़ने से हैरियर का अगला हिस्सा जल गया है। उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर की। इसमें देखा जा सकता है कि फ्रंट ग्रिल और बम्पर पिघल गया है।

Scroll to load tweet…

अच्छी बिल्ट क्वालिटी की बात सुन खरीदी थी कार
अपने ट्वीट में सौरव ने बताया है कि वह दिसंबर 2021 से टाटा हैरियर का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने हैरियर को बिल्ट क्वालिटी और सेफ्टी रेटिंग की पॉजिटिव रिव्यू के चलते खरीदा था। यह कार उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। यह सामान्य हीटवेव भी नहीं झेल सकी। इससे वह निराश हो गए हैं।

सौरव ने टाटा से की भरपाई की मांग
सौरव ने अपने ट्वीट को टाटा को टैग किया है। उन्होंने बताया है कि घटना 12 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने कार 12 घंटे के लिए धूप में खड़ी की थी। सौरव ने टाटा से कार को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। सौरव ने यह भी कहा है कि वह इस बात से हैरान हैं कि टाटा जैसी बड़ी कार निर्माता कंपनी इस घटना को इतने हल्के में ले रही है।