Today Weather: दिल्ली और यूपी में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तापमान 42 डिग्री तक जाने की आशंका है। 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Today Weather: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया है कि 10 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो गंभीर गर्मी का संकेत है। इसके साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली-यूपी में तापमान 42 डिग्री पार

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्से अगले छह दिनों तक लू की चपेट में रह सकते हैं। इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में हल्की राहत यानी कुछ नमी आ सकती है। लेकिन शनिवार से अगले पांच दिन मौसम फिर से काफी गर्म रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सेल्फी ले रही थी लड़की तभी कैमरे में कैद हुई चमकती रोशनी फिर...मंजर का वीडियो देख मचा हड़कंप

8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इस बदलाव के चलते दिल्ली में लू से राहत मिलेगी और मौसम थोड़ा राहतभरा हो सकता है। साथ ही, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।