पिछले हफ्ते यह आंकड़ा सौ से कम अंक पर दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि वायु प्रदूषण और पराली जलाने से ऐसी स्थितियों से दिल्ली गुरजने को मजबूर हो रही। 

नई दिल्ली। देश की राजधानी (National Capital) एक बार फिर वायु प्रदूषण (Air Pollution) की संकट से जूझ रही है। राजधानी की आबोहवा बेहद खराब हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि अगले दो दिनों तक घने कोहरे से नागरिकों को सामना करना पड़ सकता है। यहां तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री गिरावट होने की आशंका है। धूप की वजह से लोग उमस से भी परेशान हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एयरक्वालिटी इंडेक्स 100 के नीचे था लेकिन अब...

दरसअल, राजधानी दिल्ली में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 अंक पर था। जबकि पिछले हफ्ते यह (Air Quality index) आंकड़ा सौ से कम अंक पर दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि वायु प्रदूषण और पराली जलाने से ऐसी स्थितियों से दिल्ली गुरजने को मजबूर हो रही। ऐसे में मौसम विभाग अलर्ट जारी कर बताया कि 10 और 11 अक्टूबर को सुबह से हल्का कोहरा रहने की आशंका है। वहीं 13 अक्टूबर के बाद से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

उमस से भी दिल्लीवाले होने वाले हैं परेशान

शनिवार को उमस 86 फीसदी रही। दिनभर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहा। रविवार को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 12 अक्टूबर को दिल्ली में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। 13 से 15 अक्टूबर के बीच तापमान कम होने के आसार हैं। 

शनिवार को मौसम में उमस काफी रहा। तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि तेज धूप-उमस अगले कुछ दिनों तक लोगों को परेशान कर सकता है। तापमान में एक दो डिग्री गिरावट के भी आसार है। 

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक में भूकंप, सुबह-सुबह डोली धरती, दहशत

चीनताकतकेघमंडमेंदिखारहाथाआंख, अमेरिकाइसदेशकोसैन्यताकतऔरहथियारोंसेकरनेलगामजबूत