नई दिल्ली. केंद्र ने गुरुवार को एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया को भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के रूप में नामित किया। वे 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे।  एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था। 

नई दिल्ली. एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। वे 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे। एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4250 घंटे अधिकत उड़ान भर चुके हैं आरकेएस भदौरिया

- आरकेएस भदौरिया को 15 जून 1980 को स्वार्ड ऑफ ऑनर के साथ भारतीय वायु सेना के लड़ाकू दल में शामिल किया गया था। उन्होंने 4250 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी है और 26 विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों को उड़ाने का अनुभव है। 

- आरकेएस भदौरिया को अपने 36 साल के करियर के दौरान कई पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (जनवरी 2013), वायु सेना पदक (जनवरी 2002) और परम विशिष्ट सेवा पदक (जनवरी 2018) से सम्मानित किया जा चुका है।

अब दुश्मनों को औकात में रहना होगा:आरकेएस भदौरिया
इसी साल जुलाई में आरकेएस भदौरिया (वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया) फ्रांस गए थे और वहां पर राफेल में उड़ान भरी थी। उस वक्त उन्होंने कहा था, "एक बार इस विमान के वायुसेना में शामिल होते ही राफेल और सुखोई की जोड़ी दुश्मन का तनाव बढ़ाने का काम करेगी। एक बार सुखोई और राफेल सेना के बेड़े में शामिल हो जाए, इसके बाद दुश्मनों को औकात में रहना होगा।"