ओडिशा प्रांत के कालाहांड़ी जिले के बिजमारा गांव में आग की चपेट में आने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है। 

कालाहांडी. ओडिशा प्रांत के कालाहांड़ी जिले के बिजमारा गांव में शनिवार तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि तीनों लड़कियां आग की चपेट में आ गईं। जिससे बुरी तरह जलने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि जिस वक्त आग लगी ये तीनों लड़कियां उस जगह पर खेल रही थी। मृतक नाबालिगों की पहचान जुड़वां डेज़ी और रोज़ी के रूप में की गई है, और तीसरी लड़की का नाम राचाना राउत है। इन तीनों की उम्र चार से पांच साल के बीच है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उपचार के दौरान तोड़ा दम

आग की चपेट में आने के बाद लड़कियों ने शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लड़कियों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए कोकसारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। हालांकि, वे लगभग 80 से 90 प्रतिशत जल चुकी थी, हालांकी, तब तक उनकी सांसे चल रही थीं। तब उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें भवानीपटना जिला मुख्यालय अस्पताल में भेजा गया था।