जम्मू-कश्मीर के सोपार में सुरक्षाबलों ने रविवार को लश्कर के टॉप आतंकवादी मुदासिर पंडित सहित 3 को एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर रातभर जारी रहा। सोमवार को पुलिस इलाके की सर्चिंग कर रही है। 

श्रीनगर. घाटी में आतंकवाद की कमर तोड़ने में लगे सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। रविवार रातभर चले एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी मुदासिर पंडित सहित 3 को मार गिराया गया। सोमवार को इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। घाटी में हर दूसरे-तीसरे दिन आतंकवादी मारे जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई लोगों की हत्या में शामिल था मुदासिर
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुदासिर लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी था। वह 3 पुलिसकर्मियों, 2 पार्षदों और 2 नागरिकों की हत्या में शामिल था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी सोपोर जिले के गुंड ब्रथ इलाके में छुपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेराबंदी की दी। इससे बौखलाएं आतंकियों ने हमला किया, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराया।

यह भी पढ़ें
कश्मीर के बारामूला में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले 12 अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, 2 को ढूंढ़ने सर्चिंग