MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • News Roundup: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में डिनर पार्टी

News Roundup: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में डिनर पार्टी

15 August 10 Big News: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन हो गया। हुमायूं के मकबरे का गुंबद गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। केंद्र जीएसटी के दो स्लैब करने पर विचार कर रही है। राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डिनर पार्टी का आयोजन।

5 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Aug 15 2025, 10:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. हुमायूं के मकबरा का गुंबद ढहा, पांच की मौत
Image Credit : X

1. हुमायूं के मकबरा का गुंबद ढहा, पांच की मौत

दिल्ली में स्थित हुमायूं के मकबरा कांप्लेक्स का गुबंद शुक्रवार को गिर गया। इस हादसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह मकबरा दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाका में स्थित है। मुगल बादशाह हुमायूं का स्मारक 16वीं शताब्दी के मध्य में बनवाया गया था। यह मकबरा देश-दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

210
2. सुदर्शन चक्र का निर्माण करेगा भारत
Image Credit : stockPhoto

2. सुदर्शन चक्र का निर्माण करेगा भारत

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से दिए गए अपने भाषण में घोषणा की कि भारत एक नया ‘सुदर्शन चक्र’ तैयार करेगा। यह एक मल्टी-लेयर्ड फ्रेमवर्क वाला एडवांस सर्विलांस, साइबर प्रोटेक्शन और फिजिकल सेफगार्ड को मिलाकर बनाया जाएगा जिससे देश के नागरिकों को दुश्मन के हमलों और आतंकी खतरों से बचाएगा। सबसे महत्वपूर्ण यह कि यह पूरी तरह से स्वदेशी होगा।

310
3. जीएसटी में अब दो स्लैब होगा
Image Credit : SOCIAL MEDIA

3. जीएसटी में अब दो स्लैब होगा

भारत में जीएसटी (Goods and Services Tax) के बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र ने प्रस्ताव रखा है कि अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% ही रहेंगे जिससे टैक्स स्ट्रक्चर और आसान होगा। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक दो स्लैब का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि केवल जीएसटी के केवल दो स्लैब ही रहेंगे। 28% Slab में आने वाले 90% Items को 18% Slab में शिफ्ट किया जाएगा। 12% Slab में आने वाले 99% Items को 5% Slab में लाया जाएगा। Luxury और Sin Goods (तंबाकू, गुटखा, सिगरेट) पर 40% Special Rate लागू होगा।

410
4. बेंगलुरू में सिलेंडर ब्लास्ट
Image Credit : Asianet News

4. बेंगलुरू में सिलेंडर ब्लास्ट

बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के पास शुक्रवार की सुबह एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत और 12 लोग घायल हुए हैं। जोरदार विस्फोट से प्रभावित घर की पहली मंजिल की छत और दीवारें गिर गईं, जबकि धमाके की लहरों से आसपास के तीन घरों को भी नुकसान पहुंचा। यह हादसा अदुगोड़ी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुआ।

510
5. पश्चिम बंगाल के बर्धमान में सड़क हादसा, 11 मौतें
Image Credit : social media

5. पश्चिम बंगाल के बर्धमान में सड़क हादसा, 11 मौतें

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। बर्धमान मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक तपोश घोष ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई जब बर्धमान से दुर्गापुर जा रही एक निजी यात्री बस एक खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गई। यह टक्कर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नाला फेरी घाट पर हुई। बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। गंगा नदी में पवित्र स्नान के बाद बस से सभी घर लौट रहे थे। बस में छह बच्चों समेत 45 यात्री सवार थे।

610
6. सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती
Image Credit : Getty

6. सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2418 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 11 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार RRC CR की ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

710
7. किश्तवाड़ में 60 शव बरामद
Image Credit : social media

7. किश्तवाड़ में 60 शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को किश्तवाड़ ज़िले के चशोती गांव में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लगभग 60 शव बरामद किए गए हैं और लापता लोगों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और बचाव एवं राहत अभियान पूरे ज़ोरों पर है।

810
8. नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन
Image Credit : ANI

8. नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार शाम लगभग 6:23 बजे चेन्नई, तमिलनाडु के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेशन के निधन पर शोक जताया है।

1945 में तमिलनाडु के तंजौर में जन्मे ला गणेशन का आरएसएस से जुड़ाव उनकी स्कूली शिक्षा से पहले ही हो गया था। वे 1991 में तमिलनाडु में पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए भाजपा में शामिल हुए और संगठन सचिव, राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष और राज्य अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे 18 महीने तक भोपाल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य भी रहे।

गणेशन को 27 अगस्त 2021 से 19 फरवरी 2023 तक मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्होंने 18 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला। उन्होंने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

910
9. राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य रिसेप्शन पार्टी
Image Credit : ANI

9. राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य रिसेप्शन पार्टी

79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज दिया। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल आदि ने भाग लिया। राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन के दौरान ग्रुप फोटो भी लिया गया।

1010
10. महबूबनगर में सड़क हादसा, चार लोगों की जान गई
Image Credit : social media

10. महबूबनगर में सड़क हादसा, चार लोगों की जान गई

महबूबनगर जिले के जादचेरला थाना क्षेत्र के माचाराम फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक ट्रैवल बस और एक भरी हुई लॉरी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने घायलों को आगे के इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
स्वतंत्रता दिवस
खेल समाचार
जम्मू और कश्मीर
दिल्ली समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
Recommended image2
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Recommended image3
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image4
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image5
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved