MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 25 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: कारगिल विजय दिवस पर द्रास में 72 फीट ऊंचा तिरंगा, SC की मेंटल हेल्थ पर गाइडलाइन

25 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: कारगिल विजय दिवस पर द्रास में 72 फीट ऊंचा तिरंगा, SC की मेंटल हेल्थ पर गाइडलाइन

25 July 10 Big News: सुप्रीम कोर्ट ने मेंटल हेल्थ को लेकर गाइडलाइन जारी किया। TN के सीएम स्टालिन भी वोटरलिस्ट रिवीजन को लेकर केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर द्रास में 72 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।

4 Min read
Dheerendra Gopal
Published : Jul 25 2025, 10:00 PM IST| Updated : Jul 25 2025, 10:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. SC का बड़ा आदेश: छात्रों की मेंटल हेल्थ के लिए 15 निर्देश लागू
Image Credit : ANI

1. SC का बड़ा आदेश: छात्रों की मेंटल हेल्थ के लिए 15 निर्देश लागू

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को लेकर 15 बाध्यकारी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला विशाखापत्तनम की एक छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद आया। कोर्ट ने सभी राज्यों को दो माह के भीतर कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण और छात्र सुरक्षा नियम अनिवार्य करने के निर्देश दिए। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर यह पहली बार इतना सख्त रुख अपनाया गया है। कोचिंग इंडस्ट्री पर निगरानी तेज़ होगी। अब शिकायत निवारण प्रणाली भी ज़रूरी होगी। यह निर्णय छात्र सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

210
2. स्टालिन का केंद्र पर वार: SIR से वोटर मिटाने की साजिश
Image Credit : ANI

2. स्टालिन का केंद्र पर वार: SIR से वोटर मिटाने की साजिश

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने आरोप लगाया कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विपक्षी और वंचित वर्ग के मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। बिहार में इसी मुद्दे पर संसद की कार्यवाही स्थगित हुई। स्टालिन ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें हराने की बजाय हमें मिटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने जनता से इस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई की अपील की। विपक्षी दल भी अब इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहे हैं।

Related Articles

Related image1
PM Modi Maldives Visit: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर पहुंचे पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात, जानें क्या हुई बात
Related image2
Narendra Modi in UK: स्टारमर को लगाया गले, हंसकर की बातें, देखें पीएम मोदी की 10 खास तस्वीरें
310
3. कारगिल से पहले तिरंगे को सलाम: द्रास में फहराया गया 72 फीट ऊंचा झंडा
Image Credit : twittter

3. कारगिल से पहले तिरंगे को सलाम: द्रास में फहराया गया 72 फीट ऊंचा झंडा

भारतीय सेना ने कारगिल विजय दिवस से पहले द्रास के लामोचन में 72 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह तिरंगा युद्ध स्थल टाइगर हिल, टोलोलिंग और अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स के सामने गर्व से लहराता नजर आया। लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला और फ्लैग फाउंडेशन के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) असीम कोहली ने मिलकर इसे फहराया। यह श्रद्धांजलि उन शहीदों को है जिन्होंने कारगिल युद्ध में जान गंवाई। दृश्य ने सैनिकों और आम जनता दोनों को भावुक कर दिया। यह स्थल अब देशभक्ति का नया प्रतीक बन चुका है।

410
4. हिमाचल में बारिश का कहर: 153 की मौत, 221 सड़कें बंद
Image Credit : social media

4. हिमाचल में बारिश का कहर: 153 की मौत, 221 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में मानसून तबाही मचा रहा है। अब तक 153 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से 82 भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से हुई हैं। 221 सड़कें बंद हैं, 152 जल योजनाएं ठप और 36 ट्रांसफार्मर फेल हो चुके हैं। बारिश से जुड़े हादसों के कारण लगातार ज़िंदगी पर असर पड़ रहा है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं लेकिन चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं।

510
5. कमल हासन राज्यसभा में, बेटी श्रुति ने लिखा भावुक पोस्ट
Image Credit : ANI

5. कमल हासन राज्यसभा में, बेटी श्रुति ने लिखा भावुक पोस्ट

कमल हासन ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इस मौके पर उनकी बेटी श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा: आपकी आवाज़ को संसद में गूंजते देखना हमेशा याद रहेगा। श्रुति ने इस अवसर को गर्व का पल बताया और अप्पा को शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में उन्होंने परिवार और देश के लिए गर्व की बात कही। फैंस ने भी बधाई दी और इसे एक नया अध्याय बताया।

610
6. OTT पर सेंसर की तलवार: कंगना और रवि किशन ने किया समर्थन
Image Credit : Social Media

6. OTT पर सेंसर की तलवार: कंगना और रवि किशन ने किया समर्थन

केंद्र सरकार ने 25 अश्लील ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया। उल्लू, ALTT, NeoNex जैसे ऐप्स पर अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप लगे। कंगना रनौत ने कहा ये समाज को बचाने के लिए ज़रूरी कदम है। रवि किशन ने भी कंटेंट पर सीमाएं तय करने की बात कही। IT एक्ट के तहत 14 ऐप्स और 26 वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह जनहित में लिया गया फैसला है।

710
7. बिग बॉस 19 का धमाकेदार प्रोमो जारी, नया लोगो बना चर्चा का केंद्र
Image Credit : Big Boss X handle

7. बिग बॉस 19 का धमाकेदार प्रोमो जारी, नया लोगो बना चर्चा का केंद्र

JioHotstar ने ‘बिग बॉस 19’ का पहला प्रोमो और नया लोगो जारी किया है। इस प्रोमो में शो के लिए पूरी तरह नया और रंगीन लुक दिखाया गया। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करेंगे। दर्शकों को इस बार और ज़्यादा ड्रामा, ट्विस्ट और एंटरटेनमेंट की उम्मीद है। शो के फॉर्मेट में कुछ बड़े बदलावों की भी चर्चा है। फैन्स प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्साइटेड हैं।

810
8. देव कुमार मीणा ने फिर तोड़ा राष्ट्रीय पोल वॉल्ट रिकॉर्ड
Image Credit : our own

8. देव कुमार मीणा ने फिर तोड़ा राष्ट्रीय पोल वॉल्ट रिकॉर्ड

भारत के देव कुमार मीणा ने जर्मनी में FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 5.40 मीटर की छलांग लगाकर नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। यह उनका तीसरा रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने फेडरेशन कप में 5.35 मीटर और राष्ट्रीय खेलों में 5.32 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। वे अब भारत के सबसे युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। उनकी उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में नई उम्मीद जगाई है।

910
9.Hari Hara Veera Mallu: ₹47 Cr की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन की कमाई धड़ाम
Image Credit : Facebook /Mega Surya Production

9.Hari Hara Veera Mallu: ₹47 Cr की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन की कमाई धड़ाम

पवन कल्याण की फिल्म ‘Hari Hara Veera Mallu’ ने ओपनिंग डे पर ₹47.5 Cr की ज़बरदस्त कमाई की थी। लेकिन नेगेटिव रिव्यूज़ के चलते फिल्म की कमाई दूसरे दिन ₹6.17 Cr तक गिर गई। दर्शकों को कंटेंट कमजोर और कनेक्टिविटी कमज़ोर लगी। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर नाराज़गी दिखी। एडवांस बुकिंग से शुरुआत तो दमदार रही लेकिन टिक पाना मुश्किल होता दिख रहा है।

1010
10. सौम्या रेप और मर्डर का दोषी जेल फांदकर फरार
Image Credit : Asianet News

10. सौम्या रेप और मर्डर का दोषी जेल फांदकर फरार

केरल की कन्नूर सेंट्रल जेल से शुक्रवार सुबह एक मामला सामने आया। यहां सौम्या रेप और मर्डर केस का दोषी गोविंदचामी जेल से फरार हो गया। गोविंदचामी 2011 के बहुचर्चित सौम्या बलात्कार और हत्या मामले का दोषी है। इस केस में सबसे चौंकाने वाले बात ये थी कि गोविंदचामी दिव्यांग है। उसके पास एक हाथ नहीं है लेकन इसके बावजूद वह जेल की उंची दिवार फांदकर भागने में कामयाब रहा।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय राजनीति
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved