देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण में आने की राहतभरी खबर के बीच बिहार ने सबको चौंका दिया है। बिहार में कुछ समय से मौतों का आंकड़ा अपडेट नहीं हुआ था। लेकिन कल जब इसे अपडेट किया गया, तो पिछले 24 घंटे का आंकड़ा जम्प लेकर 6138 हो गया। अगर यह एक दिन का आंकड़ा होता, तो रिकॉर्ड तोड़ देता। पिछले 24 घंटे में देश में 93 हजार से अधिक नए केस मिले। यह अच्छी बात है कि इसी दौरान 1.48 लाख लोग रिकवर भी हुए। गोवा में पॉजिटिविटी रेट सबसे अधिक निकली। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के नए केस तीसरे दिन लगातार 1 लाख से नीचे मिले। पिछले 24 घंटे में 93 हजार से अधिक नए केस मिले। इससे पहले 8 जून को 92 हजार, जबकि 7 जून को करीब 87 हजार केस मिले थे। 7 जून का आंकड़ा 63 दिन में सबसे कम था। इससे पहले 5 अप्रैल को 96 हजार केस मिले थे। देश में पिछले 24 घंटे में 1.48 लाख लोग ठीक हुए। देश में अब तक 2.91 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2.76 करोड़ लोग ठीक भी हुए। इस समय देश में 11.65 लाख एक्टिव केस हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार में हुईं मौतों के आंकड़े ने चौंका दिया
कहने को तो देश में पिछले 24 घंटे में 2187 लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकारी आंकड़ों (covid19india.org वेबसाइट) पर यह संख्या 6138 देखकर लोग चौंक गए। क्योंकि यह अब तक का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा है। हालांकि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि इसमें बिहार का पिछला डेटा भी अपडेट कर दिया गया है। बिहार में पिछले कुछ दिनों में 3951 मौतें हो चुकी हैं। यहां अब तक 9429 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां अब तक 7.15 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 6.98 लाख ठीक हो चुके हैं। यहां अब 7352 से अधिक एक्टिव केस हैं। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें, तो यहां 589 नए केस मिले, जबकि इसी दौरान 2837 से अधिक लोग रिकवर हुए। इस मामले में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा-ये पूरी प्रकिया 15-20 दिन में की गई, ज़िलाधिकारियों ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना से मौत के मामलों को पता किया। सारे आंकड़े आने पर उसे सबके सामने लाया गया।

तमिलनाडु और केरल में सबसे अधिक केस, कर्नाटक में सबसे अधिक एक्टिव
पिछले 24 घंटे में केरल में 16 हजार नए केस मिले, जबकि तमिलनाडु में सबसे अधिक 17 हजार मामले। महाराष्ट्र और कर्नाटक में 10-10 हजार नए मामले सामने आए। कर्नाटक में इस समय सबसे अधिक 2.15 लाख एक्टिव केस हैं। इसके बाद नंबर आता है तमिलनाडु का। यहां 2.04 लाख एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 1.61 लाख और केरल में 1.39 लाख एक्टिव केस हैं। आंध्र प्रदेश में 1.03 लाख एक्टिव केस हैं।

गोवा में पॉजिटिव रेट सबसे ज्यादा
गोवा में पॉजिटिव रेट सबसे अधिक है। यहां 14.7 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है। अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन देखें तो जिन राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक है, तो वहां हालात ठीक नहीं कहे जा सकते हैं। गोवा के बाद नंबर आता है केरल का। यहां पॉजिटिविटी रेट 14.5 प्रतिशत है। नगालैंड में 14.3%, मेघालय 12.9%, आंध्र प्रदेश में 10.6% , सिक्किम में 10.6%, पश्चिम बंगाल में 10.2%, ओडिशा में 10.1%,कर्नाटक में 9.1%,मणिपुर में 9.5%, पुडुचेरी में 7.2%, मिजोरम में 6.5%, लक्षदीप में 5.7% और महाराष्ट्र में 5.4% पॉजिटिविटी रेट है।

देश में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन का आंकड़ा
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,04,690 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 37,21,98,253 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,79,261 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,27,26,693 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में 60 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 12 लाख से कम हुए। 

यह भी पढ़ें
न एंबुलेंस मिला न स्ट्रेचरः कोरोना पॉजिटिव ससुर को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, हो रही आदर्श बहू की तारीफ
कोरोना को मात देने में गेमचेंजर रेमेडी बनेगा मोनोक्लोनल एंटीबाडी काॅकटेल, दिल्ली में 12घंटे में ठीक हुआ पेशेंट

pic.twitter.com/RnNCPFexGb

Scroll to load tweet…

COVID19pic.twitter.com/G0yeUzOGN6

Scroll to load tweet…

COVID19pic.twitter.com/yMLQuEuST3

Scroll to load tweet…