संसद के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को हंगामा हो गया। हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 2 बार आधे-आधे घंटे के लिए टाल दिया। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की।

नई दिल्ली. कोरोना महामारी (Covid - 19) के बीच शुरू हुए संसद के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को हंगामा हो गया। हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 2 बार आधे-आधे घंटे के लिए टाल दिया। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की।

दरअसल लोकसभा में आज हंगामा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान के बाद शुरू हुआ। अनुराग ठाकुर ने सदन में पीएम केअर्स फंड का हिसाब देते हुए बीच में गांधी परिवार का जिक्र किया और उन्हें धमकी दी जिन्हें पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से लाभ मिला। इसपर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। हंगामे होने के कारण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 2 बार आधे- आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष करते हैं भेदभाव - टीएमसी सांसद

हंगामे के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष बीजेपी सदस्यों का बचाव करते हैं और हमेशा विपक्षी सदस्यों को बोलने और विरोध करने से रोकते हैं। यह बर्दाश्त नहीं कर किया जा सकता है। आरोपों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधीर रंजन और कल्याण बनर्जी को शांत कराने का प्रयास किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred