02:24 PM (IST) Aug 08
1832 के नक्श पर विश्वेश्वर मंदिर का सर्वे

एएसआई की सर्वे टीम ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स प्रिंसेप द्वारा 1832 में तैयार किए गए आदि विश्वेश्वर मंदिर के नक्शे के आधार पर तीन गुंबद और उनके नीचे मुख्य हॉल, तहखाने का सर्वे कर रहा है।

01:53 PM (IST) Aug 08
लंच के बाद फिर शुरू होगा एएसआई का सर्वे

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की टीम मौजूद है। इसके साथ ही हिंदू पक्षकार और मुस्लिम पक्षकार भी मौजूद हैं। लंच के बाद फिर से सर्वे का काम शुरू होगा। 8 अगस्त को सर्वे का 6ठां दिन है।

12:09 PM (IST) Aug 08
साक्ष्यों की हो रही है जांच

मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि एएसआइ की टीम बारीकी से ज्ञानवापी कैंपस का सर्वे कर रही है। हर जगह जाकर साक्ष्यों की जांच कर रही है। सर्वे पूरा होने में समय लगेगा। यह उम्मीद करना उचित नहीं कि हर दिन कोई नई बात सामने आएगी। सर्वे पूरा होने पर रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।

11:40 AM (IST) Aug 08
शाम 5 बजे तक होगा सर्वे

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याहचिकाकर्ता रेखा पाठक ने बताया कि तहखाना खुल सकता है और हम इसे लेकर उत्साहित हैं। हमारा काम निगरानी करना है। सर्वे सुबह 8 बजे शुरू हो चुका है शाम 5 बजे तक चलेगा।