28 सितंबर को वेंकैया नायडू सिरोही के आबू रोड स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारी में चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

जयपुर (Jaipur). भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 28 सितंबर को सिरोही के आबू रोड स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारी में चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओम बिरला संबोधित करेंगे अंतिम सत्र 
कार्यक्रम के आयोजन सचिव मृत्युंजय ने बुधवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक अक्टूबर को सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी, अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री जी कृष्णा रेड्डी, प्रताप चंद्र सारंगी, सोम प्रकाश और अन्य लोग भी सम्मेलन के विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन
उन्होंने बताया कि अनूप जलोटा सहित रूस, चीन, जापान और भारत के अंतरराष्ट्रीय कलाकार, गायक, संगीतकार, नर्तक और नाटककार सम्मेलन में अपनी-अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]