Dasara 2025: पूरे देश में दशहरा पर्व मनाया गया। रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली और बिहार में बारिश के चलते कुछ परेशानी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को बारिश के चलते रद्द करना पड़ा।

Dussehra Celebration: पूरे देश में गुरुवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर शहरों तक रावण दहन किया गया। दिल्ली और बिहार में बारिश के चलते रावण दहन कार्यक्रम का उत्साह कम हुआ। दिल्ली में भारी बारिश के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दशहरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वह आईपी आईपी एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।

विजयादशमी उत्सव में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित उत्सव के दौरान पुतलों का दहन देखा। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है। जब आतंकवाद रूपी दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है तो उसका सफाया करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा के समक्ष नतमस्तक हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।"

Scroll to load tweet…

लुधियाना में यूं जला रावण

पंजाब के लुधियाना में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रावण के पुतले को जलता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। पुतले में बहुत से पटाखे लगाए गए थे।

Scroll to load tweet…

श्रीनगर में जला बुराई का प्रतीक रावण

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।

Scroll to load tweet…

जम्मू में हुआ रावण दहन

जम्मू में रावण के पुतले के बीच के हिस्से में गोल घूमने वाला बड़ा पटाखा लगाया गया था। इसे देख लोग खूब उत्साहित हुए।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- Dussehra Ravan Dahan: पटना में गर्दन टूटने से रावण की मौत!, जलने से पहले बारिश ने गला डाला

वाराणसी में रावण दहन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशहरा के अवसर पर 'रावण दहन' किया गया।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- इन 6 श्रापों के कारण हुआ रावण का अंत, जानिए किसने और क्यों दिया था श्राप