Weather Alert: 22 सितंबर, दिल्ली और यूपी में बारिश होगी या नहीं? बिहार में गर्मी परेशान करेगी या बादल छाए रहेंगे? झारखंड येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का खतरा-क्या आप तैयार हैं?
IMD Weather Alert: सोमवार यानी 22 सितंबर 2025 को भारत के कई हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा, यह जानना हर नागरिक के लिए जरूरी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम विभाग ने ताज़ा अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार, कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है, तो कुछ जगहों पर गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। पहाड़ी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश से राहत मिलेगी। देश में मानसून धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, लेकिन कुछ हिस्सों में अभी भी भारी बारिश की चेतावनी जारी है। नदियों का जलस्तर घटने लगा है, जिससे बाढ़ का खतरा कम हुआ है, लेकिन IMD के अलर्ट और येलो/ग्रीन जोन पर ध्यान देना जरूरी है।
दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 22 सितंबर 2025 को अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 26°C रहेगा। मौसम विभाग ने किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं बताई है। यानी दिल्लीवासी अगले दिन धूप और उमस दोनों का सामना कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। यानी कल प्रदेश में बारिश नहीं होगी। हालांकि उमस भरी गर्मी और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर सकता है। अगस्त में हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब मौसम सामान्य हो रहा है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।
बिहार में बारिश होगी क्या?
बिहार में सोमवार काे कुछ जिलों में बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। पिछले महीनों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आई थी, जिससे अब सावधानी जरूरी है।
झारखंड में येलो अलर्ट
झारखंड में सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि आकाशीय बिजली और वज्रपात की संभावना है। 24 सितंबर के बाद यहाँ फिर से बारिश हो सकती है। लोगों को इस दौरान सावधान रहना जरूरी है।
उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल में नवरात्रि के पहले दिल यानि 22 सितंबर 2025 को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। पहाड़ी इलाकों में अब बारिश से राहत मिलेगी और दिन ठंडा रहेगा।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और धोलपुर में भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों को इन जिलों में पानी और बिजली के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
टेम्परेचर सारणी (Key Cities)
- दिल्ली: 35°C / 25°C
- मुंबई: 31°C / 25°C
- कोलकाता: 32°C / 26°C
- चेन्नई: 32°C / 27°C
- लखनऊ: 36°C / 27°C
- पटना: 33°C / 26°C
- रांची: 30°C / 23°C
- अमृतसर: 34°C / 26°C
- भोपाल: 31°C / 24°C
- जयपुर: 33°C / 24°C
IMD ने लोगों को दी क्या सलाह?
22 सितंबर 2025 का मौसम अपडेट: दिल्ली और यूपी में बारिश नहीं, बिहार में बादल और गर्मी, झारखंड येलो अलर्ट, MP और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
