दुर्गापुर से आसनसोल जाने के लिए ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में सवार हो रहीं थी तभी वह गिर गईं। उनके पैर में चोट लगी है। चोट के बाद भी ममता आसनसोल गईं हैं। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गईं हैं। उनके साथ राज्य के दुर्गापुर में हादसा हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में सवार होकर दुर्गापुर आईं थी। यहां से उन्हें आसनसोल जाना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आसनसोल में टीएमसी ने पूर्व एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा है। शनिवार को ममता बनर्जी को शत्रुघ्न सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करना था। उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना था। दुर्गापुर से आसनसोल जाने के लिए ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में सवार हो रहीं थी तभी वह गिर गईं। उनके पैर में चोट लगी है। चोट के बाद भी ममता आसनसोल गईं हैं।

Scroll to load tweet…

इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें ममता बनर्जी को हेलीकॉप्टर में सवार होते देखा जा सकता है। हेलीकॉप्टर में सवार होने में परेशानी नहीं हो इसके लिए रैंप लगाया गया था। रैंप की सीढ़ियां चढ़ते हुए ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर के अंदर पहुंचीं। वह सीट पर बैठ रहीं थी तभी संतुलन बिगड़ा और वह हेलीकॉप्टर के फर्श पर गिर गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

हाल ही में सिर पर लगी थी चोट

ममता बनर्जी इससे पहले 14 मार्च को चोटिल हुईं थी। उनके सिर पर चोट लगी थी। ममता कोलकाता स्थिति अपने घर में गिर गईं थीं। इसी साल जनवरी में ममता बर्धमान से कोलकता लौटने के दौरान चोटिल हुईं थीं। कार का ब्रेक अचानक लगाए जाने से उनके सिर पर चोट लगी थी।

यह भी पढ़ें- संदेशखाली में हथियारों का जखीरा बरामद, TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- हुई बेईमानी

जून 2023 में ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इस दौरान उनके पैर में चोट लगी थी। ममता को 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पैर में चोट लगी थी। उन्हें पैर में प्लास्टर लगवाना पड़ा था। उन्होंने व्हीलचेयर से चुनाव प्रचार किया था। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी।