राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस को पश्चिम बंगाल से एक बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन हो गया है। वो 78 साल के थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

कोलकाता. राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस को पश्चिम बंगाल से एक बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन हो गया है। वो 78 साल के थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज के लिए वो कोलकाता के एक निजी अस्पतास में भर्ती थे। वहीं पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

सोमेन मित्रा के निधन की खबर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के लिए जरिए शेयर की है। कांग्रेस पार्टी ने लिखा, 'WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह हमारे लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं दादा के परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

Scroll to load tweet…

रविवार को सुधरी थी तबीयत

सोमेन मित्रा का इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और रविवार को जानकारी मिली थी कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टर ने बताया था कि उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन किडनी संबंधी रोग के चलते उनके क्रिएटिनिन का स्तर अब भी बढ़ा हुआ है। उनके हृदय की हालत भी कमजोर है, लेकिन खतरे से बाहर है।' फिलहाल वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।