केरल तट पर रविवार को मानसून पहुंच चुका है। इस बार केरल में मानसून का आगमन दो दिन पहले ही हो गया है। बता दें कि भारत में सबसे पहले मानसून केरल में ही पहुंचता है। इसके बाद यहीं से यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ता है। 

नई दिल्ली। नौतपा में इन दिनों पूरे देश में अच्छी गर्मी पड़ रही है। हालांकि, नौतपा खत्म होने के कुछ दिनों बाद मानसून (Monsoon) धीरे-धीरे भारत के कई राज्यों में दस्तक दे चुका होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल तट पर रविवार को मानसून पहुंच चुका है। इस बार केरल में मानसून का आगमन दो दिन पहले ही हो चुका है। बता दें कि भारत में सबसे पहले मानसून केरल में ही पहुंचता है। इसके बाद यहीं से यह सिस्टम उत्तर भारत की ओर बढ़ता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर क्या है मानसून?
दरअसल, हिन्द महासागर और अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को मानसून कहते हैं। ये हवाएं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बारिश कराती हैं। ये हवाएं जब ठंडे इलाके से गर्म इलाके की तरफ बढ़ती हैं तो इनमें नमी की मात्रा बढ़ जाती है। यही वजह है कि इन हवाओं के साथ आने वाले बादलों से बारिश होती है, जो कि जून से लेकर सितंबर तक चलती है।

कैसे आता है मानसून?
एशिया और यूरोप का बड़ा भू-भाग, जिसका एक हिस्सा भारत भी है, गर्मी के दिनों में बेहद गर्म होने लगता है। इसकी वजह से उसके ऊपर की गरम हवा हल्की होकर बहने लगती है, जिससे वहां कम वायुदाब वाला क्षेत्र बनता है। यह कम वायुदाब वाला क्षेत्र, अधिक वायुदाब वाले हिस्से की हवा को अपनी ओर खींचता है। ये हवा भारत के आसपास मौजूद अरब और हिंद महासागर से आती है और मानसूनी हवाओं के रूप में भारत की ओर बहने लगती है। जब ये हवाएं भारत के दक्षिण-पश्चिम तट से टकराती हैं तो बारिश होती है।

मानसून से कैसे होती है बारिश?
मानसूनी हवाओं में काफी मात्रा में नमी मौजूद रहती है। जब ये हवाएं भारत की अलग-अलग ऊंचे पर्वतों से टकराती हैं तो बारिश में बदल जाती हैं। ये धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहती हैं और भारत के कई हिस्सों में बारिश होती रहती है। जब हवा की यह नमी आगे बढ़ते-बढ़ते सूख जाती है तो बारिश रुक जाती है और मानसून की विदाई हो जाती है।

जानें किन राज्यों में कब पहुंचेगा मानसून : 

राज्यमानसून पहुंचने की संभावित डेट
कर्नाटक5 जून
महाराष्ट्र10 जून
मध्य प्रदेश-बिहार-झारखंड-छत्तीसगढ15 जून
गुजरात-राजस्थान-उत्तर प्रदेश20 जून
पंजाब-हरियाणा-दिल्ली30 जून

ये भी देखें : 
10 PHOTOS:कहीं बीच सड़क गिरे पेड़ तो कहीं लंबा जाम, बारिश के चलते यूं बदला उत्तर भारत का मौसम

अपनी गति से आगे बढ़ रहा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल