लॉकडाउन में मजदूरों की घर वापसी के मुद्दे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राजघाट पर धरने पर बैठ गए हैं। यशवंत सिन्हा की मांग है कि सरकार मजदूरों के मुद्दे को गंभीरता से ले और उनकी घर वापसी के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।

नई दिल्ली. लॉकडाउन में मजदूरों की घर वापसी के मुद्दे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राजघाट पर धरने पर बैठ गए हैं। यशवंत सिन्हा की मांग है कि सरकार मजदूरों के मुद्दे को गंभीरता से ले और उनकी घर वापसी के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार में 615 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव
मजदूरों के पलायन के बीच डराने वाली खबर यह है कि बिहार में बाहर से आए 615 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 11 हजार 800 प्रवासियों के सैंपल कलेक्ट किए गए, इनमें से 8 हजार 337 सैंपल की जांच की गयी है और 651 पॉजिटिव मिले हैं।

दिल्ली-गाजियाबाद में बड़ी संख्या में जुटे मजदूर
देश में लॉकडाउन 4.0 शुरू हो चुका है। इस बीच खबर है कि दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मजदूर जुटे हुए हैं। मजदूरों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार के रहने वाले हैं।

पैदल, ट्रक या टैम्पू से घर नहीं आ सकते हैं मजदूर
उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि मजदूर अब पैदल, ट्रक या टैम्पू से यात्रा नहीं करेंगे। मजदूरों को ले जाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से बस और ट्रेनों को चलाया गया है और अब इन्हीं के जरिए मजदूरों को घर वापस ले जाया जाएगा। 

देश में कोरोना के 95 हजार से ज्यादा मरीज
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 95 हजार 698 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 5049 मामले सामने आए तो 2538 मरीज ठीक भी हुए। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 2347 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब कोरोना मरीजों की संख्या 33 हजार के पार हो गई है, इनमें से 20 हजार सिर्फ मुंबई के हैं। बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में 639, दिल्ली में 422, गुजरात में 391, राजस्थान में 242, उत्तरप्रदेश में 206, मध्यप्रदेश में 187, प, बंगाल में 101, बिहार में 106, ओडिशा में 91, जम्मू-कश्मीर में 62 और कर्नाटक में 55 नए मरीज सामने आए।