कई घटनाओं को इतिहास में दर्ज कराके वर्ष, 2022 विदा होने को है। देश में राजनीति, सामाजिक और अपराधों के अलावा ऐसी कई घटनाएं हुईं, जो हमेशा याद रहेंगी। पढ़िए ऐसी ही 15 घटनाएं। 

नई दिल्ली. कई घटनाओं को इतिहास में दर्ज कराके वर्ष, 2022 विदा होने को है। देश में राजनीति, सामाजिक और अपराधों के अलावा ऐसी कई घटनाएं हुईं, जो हमेशा याद रहेंगी। पढ़िए ऐसी ही 15 घटनाएं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. 6 जून, ED का दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के यहां छापा:हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन के घर 6 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलाशी ली थी। जैन पर कोलकाता की एक कंपनी से हवाला(मनी लॉन्ड्रिंग) के जरिये लेनदेन का आरोप है। इसके 2 महीने बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया था। तब से जेल में हैं। तिहाड़ जेल में कैद रहने के दौरान भी वे विवादों घिरे रहे। कभी मसाज कराने, तो कभी ड्राय फ्रूट खाने के वीडिया वायरल होने पर पॉलिटिक्स गर्माई रही। दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 'महाठग' सुकेश चंद्रशेखर ने भी उप राज्यपाल विनय सक्सेना(conman Sukesh Chandrashekhar) को पत्र लिखकर सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

2. जुलाई, 2022-दिल्ली शराब नीति: 17 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी। नई नीति में शराब बेचने का काम पूरी तरह नीजी कंपनियों के हाथ में आ गया था। आम आदमी पार्टी सरकार ने दावा किया नई नीति में शराब की दुकानों का समान वितरण किया जाना था। इसके लिए दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया था। हालांकि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इसमें भ्रष्टाचार की आशंका के चलते जांच की सिफारिश की थी। चीफ सेक्रेट्री ने 8 जुलाई,2022 को यह रिपोर्ट पेश की थी। CBI ने इस मामले में 17 अगस्त, 2022 को FIR दर्ज की थी। सबसे पहला अभियुक्त दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बनाया गया था। विवाद के बीच दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई को नई नीति को वापस लेकर पुरानी नीति बहाल कर दी थी।

3. 4 मई, दिल्ली में बुलडोजर चला: दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी, मंगोलपुरी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनीओर शाहीन बाग से अतिक्रमण हटाया था। इसे लेकर दिल्ली में जबर्दस्त राजनीति गर्मा गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।

4. 30 जून, महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन: एक लंबे राजनीति घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन की सरकार गिरने के बाद शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने इसी दिन नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

5.जुलाई, पश्चिम बंगाल का शिक्षा घोटाला:2016 में पश्चिम बंगाल के स्कूल सेवा आयोग (SSC) द्वारा आयोजित शिक्षकों की भर्ती के जरिये अपनों को उपकृत करने के इस मामले में जुलाई में भूचाल आया था। प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने इस घोटाले के मुख्य आरोपी तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के अलावा उनकी मित्र अर्पिता मुखर्जी को अरेस्ट किया था। इस दौरान कई छापे मारे गए थे।

6. अगस्त, पश्चिम बंगाल का गौ तस्करी मामला: CBI ने गौ तस्करी के लिए बदनाम TMC लीडर अनुब्रत मंडल(Anubrata Mondal) के यहां छापा मारकर उन्हें अरेस्ट किया था। सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में एक केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान बीएसएफ ने 20,000 पशुओं के सिर बरामद किए थे। इनकी सीमा पार तस्करी होनी थी। अनुब्रत मंडल ममता बनर्जी के खास माने जाते हैं।

7. 26 अगस्त, 2022-गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी: लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 26 सितंबर को आजाद ने अपनी नई पार्टी-डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी का ऐलान कर दिया था।

8. 7 सितंबर, भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। यह तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी।

9. 19 सितंबर, 2022-भाजपा में शामिल हुए कैप्टन: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी दिन भाजपा ज्वाइन की थी। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय कर दिया था। कैप्टन और नवजोत सिंह सिद्धू की आपसी खींचतान के चलते कांग्रेस को पंजाब में भारी नुकसान उठाना पड़ा था। यहां AAP ने उलटफेर करके अपनी सरकार बना ली थी।

10. 28 सितंबर, 2022-पीएफआई पर बैन: केंद्र सरकार ने 28 सितंबर को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए(anti-terror law UAPA) के तहत पीएफआई और उसके कई सहयोगी संगठनों पर ISIS जैसे ग्लोबल टेरर ग्रुप्स के साथ लिंक होने का आरोप लगाते हुए 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

11.19 अक्टूबर, 24 साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष: इस दिन 24 साल बाद कांग्रेस गांधी फैमिली से बाहर का अध्यक्ष मिला था। मल्लिकार्जुन खड़गे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले थे, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़े शशि थरूर को 1072 वोट ही मिल सके थे। 416 वोट अमान्य हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुई वोटिंग में कुल 9385 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे।

12.22 नवंबर, 2022- असम-मेघालय बॉर्डर विवाद:असम-मेघालय बॉर्डर के पास मुकरोह इलाके में 22 नवंबर को सुबह हुई पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की जान चली गई थी। सीमा से सटे जंगल से कुछ लोग ट्रक में अवैध रूप से लकड़ी भरकर ले जा रहे थे। असम पुलिस और वन विभाग की टीम ने जब उन्हें मुकरोह के पास रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी थी। असम और मेघालय के बीच सीमा को लेकर चल रहा विवाद करीब 50 साल पुराना है। असम राज्य की सीमाएं मेघालय के अलावा त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश से लगती हैं। चूंकि असम की सीमाएं 6 राज्यों से लगती हैं और इन सभी सीमावर्ती क्षेत्रों का हिस्सा पहाड़ी है, इसलिए कई बार बॉर्डर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। यही वजह है कि मेघालय और असम के बीच विवाद होता रहता है।

13. 7 दिसंबर, 2022-दिल्ली नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में पिछले 15 साल से काबिज बीजेपी को बाहर करके एक बड़ा उलटफेर किया। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। भाजपा सिर्फ 104 सीटें जीत सकी थी। जबकि कांग्रेस को 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

14. 8 दिसंबर, 2022-गुजरात चुनाव रिजल्ट: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के जबर्दस्त प्रदर्शन से राजनीतिक पंडित भी चौंके। भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा यहां पिछले 27 साल से काबिज है।

15. 8 दिसंबर, 2022-हिमाचल प्रदेश चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सिर्फ 25 सीटें जीत सकी थी।

यह भी पढ़ें
Year Ender 2022: वो 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने सारी दुनिया को शॉक्ड कर दिया, क्राइम-पॉलिटिक्स और हादसे
2022 की 10 बड़ी घटनाएं: PM की सुरक्षा में चूक से लेकर PFI पर बैन तक, इस साल सबसे ज्यादा हुई इन चीजों की चर्चा